कब्ज एक बेहद आम सी स्वास्थ्य समस्या है लेकिन अगर इस पर ध्यान ना दिया जाए तो यह गंभीर समस्या भी बन सकती है। कब्ज दूर करने के लिए कई लोग चूर्ण, फक्की, दवाइयां लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको कब्ज दूर करने के लिए तीन आसान से योगासन के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसको करने से कब्ज दूर करने में मदद मिल सकती है। इसको लेकर हमने योगा एक्सपर्ट शुभा सचान जी से बातचीत की।
कैसे करें पवनमुक्तासन?
- मैट बिछाकर कमर के बल लेट जाएं।
- अपनी बाजुओं को शरीर के साइड में रखें और रिलैक्स रहें।
- लेटे हुए गहरी सांस लेते रहें।
- सांस छोड़ते हुए अपने घुटनों को अपनी छाती की ओर लाएं।
- अपनी जांघों को अपने पेट तक लाते हुए हाथों से दबाएं और गहरी सांस लें।
- अब सांस छोड़ते हुए अपने सिर को फर्श से ऊपर उठाएं अपनी ठुड्डी से घुटनों को छूने की कोशिश करें।
- गहरी सांस लेते रहे और इसी स्थिति में बने रहें।
- अब धीरे-धीरे खुद को रिलैक्स करते हुए सामान्य स्थिति में लौट आएं।
कैसे करें मलासान?
- सबसे पहले ताड़ासन में खड़े हो जाएं।
- अब अपने पैरों को जितना हो सके उतना फैलाएं।
- अब घुटनों को मोड़कर बैठने की स्थिति में आ जाएं।
- कूल्हों को जमीन पर टिकाएं।
- जांघों को धड़ से थोड़ा ज्यादा फैलाएं।
- थोड़ा आगे की ओर झुकें।
- हाथों को मुड़े हुए घुटनों के अंदर की ओर ले लें।
- रीढ को सीधा रखें, वजन को एड़ियों पर डालें।
- आप चाहें तो मलासन वॉक भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-घी के साथ पानी में मिलाकर पी लीजिए ये 2 बीज, कब्ज की हो जाएगी छुट्टी
कैसे करें भुजंगासन?
- मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
- दोनों हथेलियों को अपने सिर के पास रखें।
- इसके बाद अपने दोनों हाथों को कंधे के बराबर लेकर आएं।
- अपने शरीर का सारा वजन अपनी हथेलियों पर डालें।
- सांस अंदर खींचें और अपने सिर को उठाकर पीठ की तरफ पीछे खीचें।
- जितना हो सकते अपने सिर को पीछे की ओर खीचें और छाती को आगे की तरफ निकालें।
- इस स्थिति में करीब 15 से 30 सेकेंड तक रहें और फिर वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- इस आसन को करन से पाचन तंत्र एक्टिव होता है।
यह भी पढ़ें-कब्ज की परेशानी करना चाहती हैं दूर? समस्या से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: FREEPIK
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों