Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

रोजाना सिर्फ 15 मिनट वॉक करने से वजन होगा कम, चेहरे पर आएगा जवां निखार

डाइजेशन को ठीक करना हो या वजन को कम या फिर चेहरे पर जवां निखार चाहिए? रोजाना सिर्फ 15 मिनट वॉक जरूर करें। 
Updated:- 2021-02-24, 17:02 IST
minute walking benefits main

हम चाहते हैं कि हर महिला बढ़ती उम्र के साथ पहले से ज्‍यादा जवां और फिट दिखाई दें। इसलिए हम समय-समय पर महिलाओं को फिट रहने वाली एक्‍सरसाइज के बारे में बताते हैं। आज भी हम आपके लिए एक ऐसी एक्‍सरसाइज लेकर आए हैं जिसे अगर आप अपने रूटीन में शामिल करेंगी तो आपको खुद में कुछ दिनों में ही काफी बदलाव महसूस होगा। आज हम आपको वॉक के फायदों के बारे में बता रहे हैं। जी हां खाने के बाद रोजाना 15 मिनट वॉक करना वेट लॉस के साथ-साथ सुंदरता को बढ़ाने में मदद करता है। इस बारे में हमें फिटनेस एक्‍सपर्ट टीना चौधरी जी बता रही हैं।

टीना चौधरी जी का कहना हैं कि ''अगर आप घर में हैं तो घर के लिविंग रूम में वॉक कर सकती हैं। ऑफिस में हैं तो 15 मिनट का ब्रेक लेकर टहल सकती हैं और अगर आप हाउसवाइफ्स है तो भी खुद के लिए 15 मिनट का समय तो आप निकाल ही सकती हैं। इसका उद्देश्‍य अपनी बॉडी को हर खाने के बाद मूव करना है। एक महीने तक ऐसा करने से आपको बदलाव महसूस होगा। इससे आपको हल्‍का महसूस होगा, बैली फैट थोड़ा-थोड़ा कम होगा और चेहरे पर ग्‍लो आने लगेगा।'' आइए इसके फायदों के बारे में विस्‍तार से टीना चौधरी जी से जानते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nutritionistteena (@nutritionistteena)

अच्‍छे से डाइजेस्ट होगा खाना

खाने के बाद 15 मिनट वॉक करने से खाना अच्‍छी तरह से डाइजेस्‍ट हो जाता है। महिलाएं खाना खाने के बाद ध्‍यान नहीं देती हैं और बैठी रहती हैं जिससे डाइजेशन संबंधित समस्‍याएं होने लगती हैं। पूरा डाइजेशन प्रोसेस खराब हो जाता है। इससे गैस और ब्‍लोटिंग की समस्‍या होती है साथ ही वजन भी बढ़ने लगता है।

लेकिन वॉक करने से इन सभी समस्‍याओं से आप निजात पा सकती हैं। लेकिन खाने के एकदम बाद वॉक नहीं करना है बल्कि दो-तीन मिनट बाद ही करें। कम से कम 15 मिनट वॉक करना है। खाना अच्‍छे से डाइजेस्‍ट होने से खाने में मौजूद पोषक तत्‍व आपको पूरी तरह से मिलेंगे।

इसे जरूर पढ़ें:डबल चिन से बचने और शार्प जॉलाइन पाने के लिए महिलाएं रोजाना करें ये 3 एक्‍सरसाइज

तेजी से कम होगा वेट

weight loss by walking inside

अगर आप खाने के बाद नहीं बल्कि नॉर्मल वॉक करेंगी और ऐसा करते समय पेट का टाइट रखेंगी और सांसों को लेती और छोड़ती रहेगी। इसके लिए आपको नाक से सांस लेनी है और मुंह से छोड़नी है तो आपको वेट लॉस में बहुत ज्‍यादा मदद मिलेगी। यह वेट लॉस का सबसे ज्‍यादा असरदार और आजमाया हुआ नुस्‍खा है। ऐसा करने से आपको कुछ दिनों में ही खुद में फर्क महसूस होगा। लेकिन इस टिप को सिर्फ 1 या 2 दिन करने से कुछ नहीं होगा आपको इसे कम से कम 1 महीने तक करना होगा।

चेहरे पर आता है जवां निखार

glowing skin inside

पेट की गड़बड़ी के चलते सेहत ही नहीं बल्कि चेहरे की सुंदरता भी बिगड़ने लगती हैं। जी हां जब डाइजेशन बिगड़ता है तो चेहरे पर कील-मुहांसेऔर ड्राईनेस होने लगती है और इससे त्‍वचा बेजान दिखाई देने लगती है। इसके अलावा त्‍वचा पर फाइन लाइन्‍स भी दिखाई देने लगती हैं। जबकि रोजाना 15 मिनट वॉक करने से आपका डाइजेशन अच्‍छा रहता है इसलिए आपके चेहरे पर भी ग्‍लो आता है।

इसे जरूर पढ़ें: अंडरआर्म्‍स की लटकती चर्बी को 1 महीने में कम करती हैं ये 3 एक्‍सरसारज, रोजाना कुछ देर करें

रोजाना 15 मिनट वॉक करके आप भी अपना वजन तेजी से कम करके खुद को फिट और सुंदर बनाए रख सकती हैं। फिटनेस से जुड़े और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image credit: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।