सारा अली खान इस खास योग से खुद को रखती हैं फिट, वेट लॉस के लिए आप भी करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ऐसी एक्ट्रेसेस में से एक है जिन्होंने खुद को फैट से फिट किया है। कुछ दिनों पहले इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से फैन्स को दी थी कि कैसे मेहनत करके खुद को फिट बनाया है। जी हां अमृता सिंह की खूबसूरत और टैलेंटेड बेटी सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन क्या आप जानती हैं कि फिल्मों में इतनी खूबसूरत और फिट नजर आने वाली सारा अली खान की डेब्यू जर्नी इतनी भी आसान नहीं थी, क्योंकि वह फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले काफी मोटी यानि 96 किलो की हुआ करती थी। सारा ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले खुद को पूरी तरह से फिट किया। इसके लिए सारा ने चार महीने खूब मेहनत और अच्छी डाइट ली और वह 30 किलो वजन घटाने में कामयाब रहीं। वेट लॉस के लिए सारा के इस डेडिकेशन को देखकर मां अमृता सिंह भी हैरान रह गईं।
इसे जरूर पढ़ें: वजन घटाना है तो फॉलो करिए सारा अली खान का डाइट प्लान
View this post on Instagram
इतना ही नहीं वह अभी भी अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए खूब मेहनत करती हैंं और फैन्स के साथ अपने फिटनेस के वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैंं। हाल ही में सारा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह स्विमिंग पूल के पास योग करती हुई नजर आ रही हैंं। इस फोटो में वह ऑरेंज कलर की ड्रेस में ट्री योगा पोज करती हुई नजर आ रही हैंं। बहुत सारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसे शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, प्रीति जिंटा, करीना कपूर खान आदि की तरह सारा अली खान भी खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ योग भी करती हैंं। वह अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए रोजाना योग करती हैंं। ट्री योगा पोज करते हुए शेयर की गई फोटो के कैप्शन में सारा ने लिखा, "हैप्पी संडे। फनडे। केवल शांति, स्थिरता और हरियाली ही सही मायने में आपको बुद्धिमान बनाती है। लेकिन कम से कम मुझे इस बार सही दिन मिला।" आइए ट्री योगा पोज करने के तरीके और फायदों के बारे में जानें।
View this post on Instagram
ट्री योगा पोज
- इस योग को करने पर शरीर की आकृति एकदम पेड़ की तरह दिखाई देती है, इसलिए इसे ट्री योगा पोज के नाम से जाना जाता है।
- इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर मैट रखकर उस पर सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर दाहिने पैर को मोड़ें और अपने बाएं पैर को थाई के अंदरूनी हिस्से पर रखें।
- ध्यान रखें कि आपकी अंगुलियां नीचे की ओर होनी चाहिए।
- साथ ही दाहिना पैर बाएं पैर की सीध में होना चाहिए।
- बाएं पैर को सीधा रखते हुए बैलेंस बनाए रखें।
- अच्छा बैलेंस बनाने के बाद गहरी सांस अंदर लें।
- फिर धीरे-धीरे अपनी हाथों को नमस्ते की मुद्रा में ऊपर की ओर लेकर जाएं।
- रीढ़ की हड्डी और शरीर को तना हुआ रखें। कुछ देर इस पोजिशन में रहें।
- फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।
- दूसरे पैर से भी इस योगासन को दोहराएं।
ट्री योगा पोज करने के फायदे
- रोजाना इस आसन को करने से वजन को कम किया जा सकता है।
- यह चर्बी को कम करने में मदद करता है।
- इसे करने से शरीर में बैलेंस बढ़ता है।
- इस योगासन को करने से हाइट तेजी से बढ़ती है।
- घुटने के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है।
- ब्रेन की सजगता बढ़ती है और आप अपना काम ध्यान लगाकर करती हैं।
- एड़ियों का दर्द कम होता है और लचीलापन बढ़ता है।
- पैरों के मसल्स में मजबूती आती है।
- इस आसन को करने से तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है और डिप्रेशन दूर होता है।
- यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: सारा अली खान की तरह घर बैठे तबाता वर्कआउट सिर्फ 4 मिनट करें, तेजी से होगा वेट लॉस
काम की बात करें तो सारा अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग के लिए तैयार हैंं। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में फिर से शुरू होगी। फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग मदुरई, दिल्ली और मुंबई में होगी। सारा और धनुष ने लॉकडाउन से पहले वाराणसी में फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म किया था। एक्ट्रेस हिट फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक में वरुण धवन के साथ भी नजर आएंगी।
आप भी सारा अली खान की तरह इस योगासन को रोजाना करके खुद को फिट और सुंदर बनाए रख सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।