कोरोनावायरस प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन के चलते लोग अपने घर में ही मौजूद हैं। ऐसे में लोग घर में ही तरह-तरह की एक्टिवटी कर रहे हैं। जी हां इस समय ने कई खोजों को जन्म दिया है। इतना ही नहीं जिम बंद होने के कारण लोग खुद को फिट रखने के लिए घर में ही एक्सरसाइज कर रहे हैं। सेलेब्स भी अपने घर में मौजूद हैं, ऐसे में वह अपने फैंस को इंस्पायर करने के लिए लॉकडाउन के समय एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी मस्ती करते हुए ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह घर में ही बिना किसी उपकरण के वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहती हैं तो इस स्पेशल वर्कआउट को आप भी कर सकती हैं।
प्रियंका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वे बिना किसी जिम उपकरण के वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। प्रियंका इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची के साथ नजर आ रही हैं। वे सोफे पर लेटी हुई हैं और डंबल्स की जगह सोफे के पीछे खड़ी बच्ची को अपने हाथों से उठा रही हैं। प्रियंका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'नो जिम नो प्रॉब्लम'। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वैसे हम आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिटनेस फ्रीक नहीं हैं क्योंकि वह कभी भी अपने फिटनेस के वीडियो या फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं करती हैं। हालांकि उनके फिगर और फिटनेस देखकर यह बात झूठ लगती है।
इसे जरूर पढ़ें: फिट रहने के लिए श्रद्धा कपूर की तरह छत पर करें ये 3 आसान एक्सरसाइज
View this post on Instagram
इस लॉकडाउन में प्रियंका भी अपने पति निक जोनस के साथ घर में ही हैं। वे इंस्टाग्राम पर वीडियोज भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा वह प्रियंका को लेकर बहुत चिंतित हैं, क्योंकि यूएस में कोरोना वायरस से बहुत ज्यादा तबाही मची हुई है। वे दिन में कई बार बेटी के साथ वीडियो कॉल से संपर्क करती हैं।
कुछ दिनों पहले, एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की साड़ी में खुद की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, घर में इसे पहनने में अच्छा महसूस हो रहा है।
View this post on Instagram
Felt like wearing a saree. So I did...At home. Miss everyone. ❤️ @nickjonas
वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा जोनस कोरोना के खिलाफ जंग में अहम योगदान दे चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा, जो ग्लोबल सिटिजन और यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर भी हैं, ने राहत राशि के लिए प्रधानमंत्री धन सहायता और इमरजेंसी सिचुएशंस फंड (PM-CARES), यूनिसेफ, गूंज, नो किड हंगरी, और एसएजी-एएफटीआरए, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स दान की हैं। "दुनिया को हमारी मदद की ज़रूरत पहले से कहीं अधिक है।
इसे जरूर पढ़ें: खुद को फिट रखना चाहती हैं तो जानिए इन actresses के fitness secrets
ये संगठन COVID-19 से प्रभावित लोगों की मदद करके अद्भुत काम कर रहे हैं। वे भूखे को खाना खिला रहे हैं (बच्चों को स्कूल से बाहर सहित), डॉक्टरों और पहले उत्तरदाताओं का समर्थन, कम आय और बेघर समुदायों की मदद करना और मनोरंजन उद्योग में हमारे सहयोगियों का समर्थन करते हुए, "अभिनेत्री ने लिखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव सेशंस के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक भी किया है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।