प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग धूमधाम से क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से हो गई और इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। शादी में होने वाली हर रस्म में प्रियंका ने खूब एंजॉय किया, जिसे तस्वीरों में साफ महसूस किया जा सकता है। कपल ने संगीत, मेहंदी और हल्दी जैसी सभी हिंदू परंपराओं को खूब एंजॉय किया। इन फंक्शंस में प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा, उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले भी शामिल रहे।
Watch more : देखिए, दीपवीर के मुंबई रिस्पेशन का वीडियो
लाल जोड़े में प्रियंका चोपड़ा का लुक लगा बेमिसाल
अगर हिंदू रीति रिवाज से शादी की बात करें तो प्रियंका लाल जोड़े बिल्कुल पारंपरिक दुल्हन वाला लुक दे रही थीं। प्रियंका चोपड़ा का सीक्वेंस वर्क वाला लाल लहंगा और निक जोनस की क्रीम कलर की शेरवानी दोनों काफी फब रहे थे। लाल लहंगे के साथ दुपट्टे प्रियंका को सोबर और डीसेंट लुक दे रहा था। इस पर सिर्फ लहंगे की डिजाइन से मैच करता हुआ बॉर्डर काफी खूबसूरत लग रहा था। लाल जोड़े के साथ प्रियंका की डायमंड ज्वैलरी भी बहुत आकर्षक लग रही थी। वहीं हाथों में उन्होंने गोल्डन कड़े के साथ चूड़े और गोल्डन कलीरे पहने हुए थे।
क्रिश्चियन वेडिंग में खूबसूरत वेडिंग में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
क्रिश्चियन वेडिंग में निक और प्रियंका का जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, उसमें ये दोनों एक दूसरे को किस करते बेहद रोमांटिक लग रहे थे। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान बेहद खूबसूरत व्हाइट शिमर लेस गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने पीप-टो हाईहील्स की मैचिंग की थी। इसके साथ उनके सिर पर खूबसूरत वेल उन्हें प्रिंसेस जैसा लुक दे रहा था। इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही थीं।
वहीं प्रियंका का हाथ थामे निक ब्लैक सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक टाई पहनी हुई थी। साथ में उन्होंने फ्लावर्स का ब्रूच लगाया हुआ था। इस पावर कपल की ड्रेसेज Ralph Lauren ने डिजाइन की हैं।