पिछले कुछ सालों से फिट रहने के लिए पिलाटेस को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यहां तक कि फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसे कैटरीना कैफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण आदि भी खुद को फिट रखने के लिए पिलाटेस एक्सरसाइज करती हैं।
इसकी शुरुआत 20वीं सदी में जोसेफ पिलाटेस ने की थी। इसलिए इसे पिलाटेस के नाम जाना जाता है। रोजाना पिलाटेस करके आप शरीर को फ्लेक्सिबल और मजबूत बना सकते हैं। इससे वजन भी तेजी से कम होता है।
आज हम आपको 5 ऐसी पिलाटेस एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से करके बॉडी को फ्लेक्सिबल बना सकते हैं। इसकी जानकारी सेलिब्रिटी ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने इंस्टाग्राम से शेयर की है। वह अपने फैंस को फिटनेस के प्रति इंस्पायर करने के लिए समय-समय पर एक्सरसाइज के वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आप मजबूत और फ्लेक्सिबल शरीर पाने के लिए इन आसान और असरदार पिलाटेस एक्सरसाइज को घर पर आसानी से कर सकते हैं।''
मरमेड स्ट्रेच शरीर को फ्लेक्सिबिल बनाता है और कोर को मजबूत बनाता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें:वेट और पेट कम करने के लिए ये 5 एक्सरसाइज घर पर ही करें
स्वान स्ट्रेच पीठ की मसल्स को मजबूत करता है और पोश्चर में सुधार करता है।
इसे जरूर पढ़ें:इन 5 तरह के पिलाटेस से घर पर ही होगा वेट लॉस, फायदे जानकार हो जाएंगी हैरान
एक्सरसाइज करने से रीढ़ की हड्डी की मालिश होती है, बैलेंस में सुधार होता है और कोर एक्टिव होता है।
View this post on Instagram
आप भी इन एक्सरसाइज की मदद से बॉडी को फ्लेक्सिबल बना सकते हैं। अगर आपको भी एक्सरसाइज से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।