क्या आप जानती हैं कि कुछ खास मसल्स आपके ब्लैडर, यूट्रस और योनि को सहारा देती हैं? इन मसल्स को पेल्विक फ्लोर मसल्स कहा जाता है। ये मसल्स न सिर्फ इन अंगों को सही जगह पर रखती हैं, बल्कि मजबूत और टाइट भी बनाती हैं।
डिलीवरी या बढ़ते वजन के बाद अक्सर महिलाओं की पेल्विक फ्लोर मसल्स कमजोर होने लगती हैं, जिससे पेशाब लीक होने जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप भी अपनी पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत बनाना चाहती हैं, तो कीगल एक्सरसाइज आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। यह एक्सरसाइज आपकी योनि की मसल्स को टाइट करने और कई समस्याओं को दूर कर सकती है। इस एक्सरसाइज को करने के तरीके और फायदों के बारे में हमें फिटनेस कोच दीक्षा मलिक बता रही हैं। यह जानकारी उन्होंने इंस्टा के माध्यम से शेयर की है।
कीगल एक्सरसाइज कैसे करें?
कीगल एक्सरसाइज करना बेहद आसान है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे कहीं भी बैठकर, खड़ी होकर या ड्राइव करते समय भी कर सकती हैं।
- सबसे पहले, आपको उन मसल्स को पहचानना होगा। यह वही मसल्स हैं, जिनका इस्तेमाल आप पेशाब को रोकने के लिए करती हैं। जब आप पेशाब करते समय बीच में रुकती हैं, तब जिन मसल्स में स्ट्रेच महसूस होता है, वही आपकी पेल्विक फ्लोर मसल्स हैं।
- आप इस एक्सरसाइज को किसी भी आरामदायक मुद्रा में कर सकती हैं। इसे आप शुरुआत में लेटकर या बैठकर कर सकती हैं।
- सबसे पहले गहरी सांस लें।
- सांस छोड़ते हुए, अपनी पेल्विक फ्लोर मसल्स को धीरे-धीरे सिकोड़ें।
- इन मसल्स को 5 सेकंड के लिए सिकोड़कर रखें।
- फिर धीरे-धीरे मसल्स को ढीला छोड़ दें।
- इस एक्सरसाइज को 10-15 बार दोहराएं।
- आप इस एक्सरसाइज को दिन में 3-4 बार कर सकती हैं। रेगुलर करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा।
कीगल एक्सरसाइज के फायदे
यह एक्सरसाइज योनि की मसल्स को मजबूत और टाइट बनाती है, जिससे आपकी योनि की हेल्थ अच्छी होती है।
- यह उन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें छींकने, खांसने या हंसने पर पेशाब लीक होने की समस्या होती है।
- कीगल एक्सरसाइज डिलीवरी के बाद कमजोर हुई मसल्स को फिर से मजबूत बनाती है।
- जब आपका शरीर फिट और हेल्दी होता है, तब आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
- यह एक्सरसाइज हर महिला के लिए जरूरी है। इसे अपनी रूटीन हिस्सा बनाकर आप अपने शरीर को हेल्दी बना सकती हैं। अगर आप भी योनि को टाइट और मजबूत बनाना चाहती हैं। साथ ही, पेशाब लीक होने की समस्या को कंट्रोल कर सकती हैं।
View this post on Instagram
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों