Mudra: कॉन्फिडेंस को करना है मजबूत? इस योग मुद्रा की लें मदद

जीवन में कुछ हासिल करने के लिए कॉन्फिडेंट रहना बहुत जरूरी है। कॉन्फिडेंस मजबूत करने के लिए आप इस मुद्रा की मदद ले सकते हैं। इसे करने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें।

mudras to boost your confidence

Hand gestures for confidence: जीवन में कुछ हासिल करने के लिए कॉन्फिडेंट रहना बहुत जरूरी है। कॉन्फिडेंस के लिए जहां पॉजिटिव विचार और अच्छी सोच जरूरी है। वहीं, कई मुद्राएं भी इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। मुद्रा करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। कई ऐसी मुद्राए हैं, जो आपकी हेल्थ को सुधार सकती हैं। महिलाओं की फर्टाइल हेल्थ के लिए भी कुछ मुद्रा बहुत अच्छी होती हैं। यहां हम आपको एक ऐसी मुद्रा के बारे में बता रहे हैं, जिसे करने से न केवल आत्मविश्वास मजबूत होता है, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं।

शरीर में एनर्जी के फ्लो को कंट्रोल करने के लिए यह मुद्रा फायदेमंद है। कई पावरफुल और बड़ी हस्तियां भी इस मुद्रा को करती हैं। इसे उत्तरबोधि मुद्रा (Awakening Mudra) कहा जाता है। आत्मविश्वास को बढ़ाने में यह मुद्रा किस तरह फायदेमंद है और इसे करने का सही तरीका क्या है, इस बारे में हमें आयुर्वेदिक डॉक्‍टर जीतू रामचंद्रन बता रही हैं।

उत्तरबोधि मुद्रा (Awakening Mudra)

 ()

  • उत्तरबोधि मुद्रा को आत्मज्ञान की मुद्रा भी कहा जाता है।
  • यह मुद्रा गट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है।
  • इसके अलावा, जो लोग दिमागी मेहनत करते हैं, उन्हें भी यह मुद्रा जरूर करनी चाहिए।
  • सांस से जुड़ी परेशानियों में भी यह मुद्रा बहुत कारगर है।
  • यह मुद्रा आपके अंदर चेतना पैदा करती है।
  • इस मुद्रा में रहते हुए आस-पास की चीजों को आप ज्यादा अच्छे से समझ पाते हैं।
  • इससे एकाग्रता में भी सुधार होता है।
  • अगर आप विचारों में उलझे हुए हैं, तो इस मुद्रा से आपको उलझन से राहत मिल सकती है।
  • इस मुद्रा को करने से डिप्रेशन भी दूर होता है।
  • यह मुद्रा आपकी क्रिएटिविटी भी सुधारती है।
  • अगर आपको भटकाव महसूस हो, तो इस मुद्रा का अभ्यास करें।

यह भी पढ़ें- महिलाओं की 5 समस्‍याओं का 1 इलाज है योनि मुद्रा, रोजाना कुछ देर करें

उत्तरबोधि मुद्रा कैसे करें? (How to do Awakening Mudra)

uttarabodhi mudra benefits

  • अपनी तर्जनी और अंगूठे को फैलाकर फंसाएं।
  • इस मुद्रा को करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों की उंगलियों को फंसा लें।
  • अंगूठे को नीचे की की तरफ रखें और इंडेक्स फिंगर को ऊपर की ओर रखें।
  • हाथों को नाभि के पास रखें।
  • आप इस मुद्रा का रोज 10-15 मिनट अभ्यास कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- लंबे और काले बालों के लिए करें ये मुद्रा, त्‍वचा भी दिखेगी जवां

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP