49 की उम्र में मलाइका की तरह जवां दिखना है तो रोज करें ये 3 योगासन

बॉलीवुड में ज्यादातर एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जो बढ़ती उम्र में पहले से ज्यादा फिट और जवां दिखाई देती हैं। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। वह 49 की उम्र में भी इतनी जवां और फिट दिखाई देती हैं कि आजकल की एक्ट्रेसेस को फिटनेस में मात देती हैं।
वह अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करती हैं और फिटनेस को बनाए रखने के लिए रोजाना योग करती हैं। बढ़ती उम्र में भी आप जवां दिखना चाहती हैं, तो मलाइका अरोड़ा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो मलाइका फिट रहने के लिए रोजाना करती हैं। इसकी जानकारी अक्षर योग संस्थान के योग और आध्यात्मिक गुरु हिमालयन सिद्ध अक्षर दे रहे हैं।
चक्की चालनासन
View this post on Instagram
मलाइका खुद को फिट रखने के लिए इस पावरफुल योगासन को करती हैं।
विधि
- पीठ को सीधा करके और पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं।
- पैरों को हिप्स की चौड़ाई में फैलाएं।
- उंगलियों को इंटरलॉक करें।
- बाजुओं को सामने सीधा लाकर आगे की ओर करें।
- गहरी सांस लें और बाजुओं को पैरों के ऊपर सर्कुलर मोशन में घुमाएं।
- ऐसा करते हुए थोड़ा पीछे की ओर झुकें।
- फिर, दूसरी साइड से योगासन को करें।
- 10-15 चक्कर के लिए सर्कुलर मोशन को दोहराएं।
- फिर पहली पोजिशन में आ जाएं।
फायदे
- यह योगासन पेट की मसल्स को मजबूत और टोन करता है।
- डाइजेशन में सुधार करता है।
- मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है।
- तनाव को दूर करता है।
- ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
- रिप्रोडक्टिव सिस्टम के लिए अच्छा है।
इसे जरूर पढ़ें: मलाइका अरोड़ा जैसे फिगर के लिए अपनाएं उनका ये पूरे हफ्ते का रूटीन
अर्ध कपोतासन
View this post on Instagram
स्ट्रेस को दूर करने के लिए मलाइका इस योगासन को करती हैं। अर्ध कपोतासन को हाफ पिजन पोज के नाम से भी जानते हैं। यह एक असरदार हिप ओपनिंग आसन है, जो हिप्स को फ्लेक्सिबल बनाता है।
विधि
- जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं।
- आगे की ओर झुकें और हथेलियों को जमीन पर रखें।
- इस पोजिशन से खुद को कैट पोज तक उठाएं।
- फिर घुटनों को फैलाएं।
- दाएं पैर को पीछे और बाएं पैर को आगे की ओर करें।
- सामने देखते हुए, धीरे-धीरे सांस लें।
- इस पोज में तब तक रहें, जब तक आपको कंफर्टेबल महसूस होता है।
फायदे
- पीठ की जकड़न को दूर करता है।
- शरीर के निचले की मसल्स को मजबूत करता है।
- नसों को रिलैक्स करता है।
अधो मुख श्वानासन
View this post on Instagram
शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए मलाइका अधो मुख श्वानासन करती हैं। इसे डाउनवर्ड डॉग पोज के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''कैट-काउ पोज मेरे फेवरेट योगासनों में से एक है। यह रीढ़ को मजबूत करता है और आपके पोश्चर में सुधार करता है।''
विधि
- पेट के बल लेट जाएं।
- फिर सांसों को अंदर लेते हुए पैरों और हाथों के बल शरीर को उठाएं।
- हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं।
- ऐसे करते हुए शरीर की आकृति उल्टे 'वी' में आ जाएगी।
- कंधे और हाथों को एक सीध में रखें।
- टखने बाहर की तरफ होने चाहिए।
- इस पोजीशन में कुछ देर तक रुकें।
इसे जरूर पढ़ें:मलाइका की तरह फ्लेक्सिबल बॉडी पाने के लिए रोजाना करें ये 3 योग
फायदे
- शरीर को मजबूत करता है।
- मन को शांत करता है।
- रीढ़ के लिए अच्छा होता है।
- पेट के निचले हिस्से की मसल्स को मजबूत करता है।
- ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।
- डाइजेशन में सुधार करता है।
इन योगासनों को करके आप भी खुद को फिट और जवां बनाए रख सकती हैं। अगर आपको भी योग से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram.com (@malaikaaroraofficial)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।