Waking Vs Running: किससे जल्दी कम होगा वजन? एक्सपर्ट से जान लीजिए सही तरीका

क्या आपको पता है कि वजन कम करने के लिए वॉकिंग या रनिंग क्या बेहतर है...किससे मोटापा जल्दी कम होता है और इसका सही तरीका क्या है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
image

वजन कम करने के लिए सही डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी बहुत जरूरी है। अगर आप वॉकिंग, रनिंग या एक्सरसाइज नहीं करती हैं, तो सही खान-पान के बावजूद आपतो वेट लॉस करने में मुश्किल आ सकती है। शरीर की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए, काफी लोग वॉकिंग या रनिंग करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि इनमें से किससे जल्दी फैट बर्न होता है और इसका सही तरीका क्या है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

वजन कम करने के लिए वॉकिंग या रनिंग...क्या ज्यादा बेहतर है?

  • वजन कम करने के लिए, अक्सर लोग वॉकिंग या रनिंग करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि इनमें से किससे फैट ज्यादा तेजी से बर्न होता है और इसे करने का सही तरीका क्या है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप सही समय और सही तरीके से वॉकिंग या रनिंग करते हैं, तो ये आपकी हेल्थ के लिए अच्छी है। इनसे वजन कैसे और कितना कम होगा, यह सभी के लिए अलग-अलग हो सकता है।
  • जब आप वॉक करते हैं, तो इसमें फैट ऑक्सीडेशन का इस्तेमाल होता है। वहीं, रनिंग में शरीर में स्टोर किए हुए ग्लाइकोजन का यूज होता है। जब हम वॉक करते हैं, तो हमारा शरीर फैट बर्निंग जोन में होता है। इस समय पर फैट सेल्स का ब्रेकडाउन, फैटी एसिड्स में होता है। ये बाद में एटीपी के फॉर्म में ऑक्सीडाइड हो जाते हैं।
  • आसान भाषा में समझा जाए, तो इससे शरीर में ज्यादा एनर्जी मिलती है।
  • वहीं, जब हम भागते हैं यानी रनिंग करते हैं, तो हमारे शरीर के पास एनर्जी लेने का पर्याप्त समय नहीं होता है। उस समय पर हमारी बॉडी को तुरंत एनर्जी चाहिए होती है। इसलिए, भागते वक्त ग्लाइकोलिसिस एक्टिवेट होते हैं। ये पूरी तरह से एनर्जी के लिए कार्ब्स और लिवर पर निर्भर होते हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो आपको चलने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। वॉकिंग, वजन कम करने के लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें-ब्रिस्क वॉकिंग के दौरान ना करें ये गलतियां

walking and digestion

  • खासकर, अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो आपको ज्यादा से ज्यादा वॉक करना चाहिए। वॉक करने से हमारा शरीर फैट ऑक्सीडेशन मोड में आ जाता है और उस समय पर खुद को एनर्जी देने और चार्ज करने के लिए ये जमा किए हुए फैट का इस्तेमाल करता है। यह हार्मोन्स के लिए भी अच्छा है।
  • वहीं रनिंग, कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए फायदेमंद है। लेकिन, एनर्जी के लिए जमा किए हुए कार्ब्स का इस्तेमाल करती है। ऐसे में भागने में फैट से ज्यादा कार्ब्स बर्न होते हैं।

यह भी पढ़ें- 21 दिनों तक रोजाना वॉक करने से शरीर पर क्या असर होता है?

एक्सपर्ट का कहना है कि वजन कम करने के लिए, एक्सरसाइज के साथ, सही डाइट भी जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP