योनि को टाइट करने वाली एक्सरसाइज रोजाना 5 मिनट करें

डिलीवरी, मोटापे, बढ़ती उम्र, हैवी वेट लिफ्टिंग और तनाव के कारण पेल्विक फ्लोर की मसल्स कमजोर हो जाती हैं। इसके चलते महिलाओं का यूरिन को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह आर्टिकल आपको बताएगा कि अपनी योनि को टाइट कैसे करें।
योनि को टाइट करने के बेस्ट तरीके की जानकारी फिटनेस ट्रेनर Juhi Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'योनि की मसल्स की नेचुरल प्रवृत्ति स्ट्रेच और अपने आकार में वापस आना है। डिलीवरी के बाद मसल्स में स्ट्रेच आ जाता है। लेकिन वे अपने पुराने आकार में वापस आ जाती हैं।'
आगे उन्होंने लिखा, 'उम्र के साथ, योनि की मसल्स का बिगड़ना एक नेचुरल प्रोसेस है। इसमें शर्म करने की कोई बात नहीं है। उम्र बढ़ने का असर शरीर के किसी भी अन्य हिस्से जैसे चेहरा, त्वचा और हड्डियों की तरह पर योनि की मसल्स पर भी बदलाव दिखाई देता है।
'इसके लिए किसी को भी अपने पार्टनर को शर्मिंदा नहीं होने देना चाहिए। 'लूज वेजाइना' एक मिथ है। लेकिन कीगल एक्सरसाइज से आप योनि की मसल्स को जरूर मजबूत कर सकती हैं।'
View this post on Instagram
कीगल एक्सरसाइज क्यों मायने रखती है?
कई कारक आपकी पेल्विक फ्लोर मसल्स को कमजोर कर सकते हैं, जिनमें प्रेग्नेंसी, डिलीवरी, सर्जरी, उम्र बढ़ना, कब्ज, तनाव और अधिक वजन होना शामिल है।
कीगल एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर की मसल्स को मजबूत करती हैं, जो यूट्रस, ब्लैडर, छोटी आंत और ब्लैडर को सहारा देती हैं। पेल्विक फ्लोर मसल्स और टिशू की एक परत है जो प्यूबिक बोन से टेलबोन तक फैली होती है। कीगल योनि को टाइट करते हैं लेकिन योनि की मसल्स को टाइट करके नहीं, जैसा कि कुछ लोग सोचते हैं।
आप कीगल एक्सरसाइज, जिसे पेल्विक फ्लोर मसल ट्रेनिंग के नाम से भी जाना जाता है। इस एक्सरसाइज के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें लगभग कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:वेजाइना को टाइट करने के लिए ये 3 एक्सरसाइज रोजाना करें
कीगल एक्सरसाइज के फायदे
- छींकते, हंसते या खांसते समय यूरिन का निकलना
- मल का रिसाव
- कीगल एक्सरसाइज प्रेग्नेंसी के दौरान या बच्चे के जन्म के बाद भी किया जा सकता है ताकि लक्षणों में सुधार हो सके।
कीगल एक्सरसाइज उन महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा मददगार नहीं हो सकती हैं जिन्हें छींकने, खांसने या हंसने पर यूरिन का रिसावबहुत ज्यादा होता है। इसके अलावा, कीगल एक्सरसाइज उन महिलाओं की भी मदद नहीं करती हैं, जिनमें भरे हुए ब्लैडर के कारण थोड़ी मात्रा में यूरिन निकल जाता है।
कीगल कैसे करें?
एक्सरसाइज- 1
- कीगल के लिए योनि की मसल्स के साथ छोटे पत्थर या कंचे को उठाने के बारे में सोचें।
- योनि की मसल्स को ऊपर खींचें।
- कुछ सेकंड के लिए रुकें और फिर छोड़ दें।
एक्सरसाइज- 2
- हाथों और घुटनों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें और पीठ को सीधा रखें।
- इस एक्सरसाइज से कोई पेल्विक मूवमेंट नहीं होता है।
- अपनी पेल्विक फ्लोर की मसल्स से सांस लें और रिलैक्स करें।
- फिर सांस छोड़ें और मसल्स को टाइट करें।
- इसे 10 बार तक दोहराएं।
एक्सरसाइज- 3

- पीठ के बल लेट जाएं।
- पैरों को जमीन पर मजबूती से रखें और हाथों को बगल में रखें।
- नाक से सांस लें और मुंह से सांस छोड़ें।
- इसके साथ ही कीगल करें और हिप्स को फर्श से ऊपर उठाएं।
- अपने हिप्स को जितना हो सके उतना ऊपर उठाएं।
- बिना अपनी गर्दन पर जोर डाले और कंधों को ज्यादा फैलाएं।
- धीरे से, अपने हिप्स को वापस फर्श पर ले आएं।
- 10 बार दोहराएं और इस एक्सरसाइज को हफ्ते में 3-5 बार करें।
इसे जरूर पढ़ें:Vagina का ढीलापन कम कर सकती हैं ये 2 एक्सरसाइज
आप भी कीगल एक्सरसाइज की मदद से पेल्विक फ्लोर की मसल्स को मजबूत बना सकती हैं। आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
एक्सरसाइज- 1