योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। इससे न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि शरीर को ताकत मिलती है, मन शांत होता है और शरीर में हार्मोनल बैलेंस भी बना रहता है। यूं तो योग करना सभी के लिए जरूरी है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को अपनी क्षमता और उम्र के हिसाब से अलग-अलग योगासनों को रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। खासकर, महिलाओं के लिए रोजाना योग करना बहुत जरूरी है। योग से पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, कंसीव करना आसान हो जाता है और रोग भी कोसों दूर रहते हैं। पद्मासन एक सरल और फायदेमंद योगासन है। इसे करना बहुत आसान है और इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इसे किस तरह करना है, इससे क्या फायदे हो सकते हैं और क्यों महिलाओं को इसे रोजाना करना चाहिए, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर दे रही हैं।
महिलाओं के लिए पद्मासन के फायदे
- पद्मासन को अंग्रेजी में लोटस पोज (Lotus Pose) कहा जाता है।
- इसे करने से तन और मन दोनों को फायदा मिलता है।
- पद्मासन का अभ्यास करने से अर्थराइटिस की समस्या से बचाव होता है और घुटने मजबूत होते हैं।
- पद्मासन के दौरान हम कुछ देर ध्यान की मुद्रा में रहते हैं। इससे मन शांत होता है, चिंता और एंग्जायटी कम होती है।
- स्ट्रेस या तनाव को कम करके यह अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है। अगर आपको रात को नींद आने में मुश्किल होती है, तो इसके अभ्यास से फायदा मिल सकता है।
- इसे करने से गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज दूर होती है। पद्मासन, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है।
- इससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है और चेहरे पर निखार आता है।
- यह पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में भी मदद करता है।
- इससे मन एकाग्र होता है और काम को करने की क्षमता में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं को 30 की उम्र के बाद जरूर करने चाहिए ये 2 योगासन, इनमें छिपा है अच्छी सेहत का राज
पद्मासन करने का सही तरीका
- किसी साफ और शांत जगह पर योगा मैट बिछाकर बैठ जाएं।
- रीढ़ की हड्डी को एकदम सधी रखें।
- अब दाएं पैर को मोड़कर बाई जांघ पर रखें।
- इसी तरह बाएं पैर को मोड़कर दाई जांघ पर रखें।
- ऐसा करते समय आपको हथेलियों को ज्ञान की मुद्रा में घुटनों पर रखना है।
- इस समय अपने मन को एकदम शांत करने की कोशिश करें।
- कुछ सेकेंड के लिए आंखों को बंद करके इस मुद्रा में सांस को एकाग्र करें।
- अब धीरे-धीरे एक-एक पैर को हटाकर वापिस ओरिजनल पोजिशन में आ जाएं।
यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना
रोजाना पद्मासन करने से सेहत दुरुस्त रहेगी और बीमारियों से बचाव होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों