Covid-19 के कारण महीनों से जिम और सभी फिटनेस प्लेस बंद हैं। इसके कारण कई फिटनेस फ्रीक्स निराश हैं तो कई लोग इसे एक्सरसाइज न करने का बहाना मान रहे हैं। पर मैं आपको बता दूं कि जिम न खुलने का बहाना न करते हुए आप घर पर भी कुछ एक्सरसाइज से कई किलो तक वजन कम कर सकते हैं। आपको करना ये होगा कि अपने लिए एक फिटनेस रूटीन बनाना होगा। आप चार तरह की एक्सरसाइज में से कोई भी चुन सकती हैं जो आपके लिए बेहतर साबित हों। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो एक्सरसाइज-
सीढ़ियां चढ़ने के फायदे तो आपको पता ही होंगे। अगर अपने ही घर में कोई एक्सरसाइज करना चाहती हैं तो स्टेयर क्लाइंबिंग से अच्छी और कोई एक्सरसाइज नहीं हो सकती। हर एक सीढ़ी जो आप चढ़ती हैं उसके एवज में 0.17 कैलोरी औसत खर्च होती हैं। 1 घंटे अगर आपने सीढ़ियों पर वर्कआउट कर लिया तो आप आराम से 1000 कैलोरी बर्न कर सकती हैं।
सीढ़ियां चढ़ने और उतरने पर हमारी अलग-अलग मसल्स पर काम होता है। एक सीढ़ी उतरने पर 0.05 कैलोरी बर्न होती है और आपके वर्कआउट प्लान में सीढ़ियां चढ़ना और उतरना दोनों शामिल होना चाहिए। अगर आप एक साथ पूरा वर्कआउट नहीं कर सकती हैं तो दिन में चार बार में अपने वर्कआउट को डिवाइड कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- Weight Loss: बैक और साइड फैट को कम करने के लिए दिन में सिर्फ 10 मिनट करें ये Exercises
अगर आपके पास साइकल है तो फिर तो वर्कआउट के लिए किसी और चीज़ की जरूरत ही नहीं। शुरुआत आप करें 5 किलोमीटर के स्ट्रेच से और इसे अपने हिसाब से बढ़ा या घटा सकती हैं। अब क्योंकि हम यहां बिना मशीन के वर्कआउट की बात कर रहे हैं और साइकल भी मशीन में ही आ जाती है तो हम बिना उसके एक्सरसाइज करने का तरीका भी बताते हैं।
आप एयर साइकलिंग तकनीक अपना सकती हैं। इसे करने के लिए आपको पीठ के बल लेट जाना होगा और अपने पैर हवा में उछाल कर ऐसे रोटेट करने होंगे जैसे साइकल के पेडल मार रही हों। इसे आपको शुरुआत में 15 मिनट करना है और फिर टाइम बढ़ाना है। आप चाहे तो कुछ अन्य फ्लोर एक्सरसाइज भी कर सकती हैं या फिर 10 मिनट फिटनेस रूटीन फॉलो कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
दीवार की मदद से भी एक्सरसाइज की जा सकती है। इसके लिए आपको बस अपनी बैलेंसिंग का ख्याल रखना होगा। यास्मीन कराचीवाला की वॉल एक्सरसाइज भी इसके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। आप वॉल पुशअप्स से शुरुआत कर दीवार से जुड़ी अन्य एक्सरसाइज को फॉलो कर सकती हैं। अगर आपको पैरों को टोन करना है या फिर पॉश्चर सही करना है तो चेयर स्क्वेट्स भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ब्रा फैट से लेकर पॉश्चर तक, सब कुछ सुधार सकती हैं यास्मिन कराचीवाला की ये अपर बॉडी Exercises
पिछले काफी समय से जुंबा और एरोबिक्स फिटनेस रूटीन का हिस्सा बना हुआ है। जुंबा और एरोबिक्स के आसान से स्टेप्स आप कई ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखकर सीख सकती हैं। इनका फायदा ये है कि जुंबा और एरोबिक्स करते समय आप बच्चों को भी अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इसे भी शुरुआत में 10-15 मिनट करें और उसके बाद ड्यूरेशन बढ़ाएं।
इन सभी को या किसी एक एक्सरसाइज को आप अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। अगर ये स्टोरी आपको अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।