Facial Yoga: 45+ की उम्र में भी 35 साल की दिख सकती हैं आप, बस रोजाना 5 मिनट करें ये 4 फेस योगा

अपने चेहरे को टोनअप करने के लिए आपको भी रोज ये 4 फेशियल योगा करने चाहिए। इससे आप ज्‍यादा उम्र में भी बहुत कम उम्र की नजर आएंगी। 
facial yoga

फेशियल योगा के बारे में हमने बहुत कुछ सुना हुआ है, मगर क्‍या आपको पता है कि रोजाना फेशियल योगा करने से आप 45 प्‍लीस होने के बाद भी अपनी उम्र से 10 साल कम नजर आ सकती हैं। जी हां, अगर आप सही विधि से रोज फेशियल योगा करती हैं, तो चेहरे पर पड़ने वाली झाइयां और झुर्रियां दोनों ही कम नजर आती हैं। आपकी उम्र का अंदाजा भी कोई नहीं लगा सकता है।

दिल्‍ली निवासी पूजा जी के साथ भी ऐसा ही होता है। पूजा अगले साल उम्र के 50वें पड़ाव पर पहुंच जाएंगी। अपनी उम्र के अर्धशतक को पूरा करने की जितनी खुशी पूजा को है उससे कहीं ज्‍यादा लोगों को इस बात की हैरानी है कि पूजा दिखने में 35 से ज्‍यादा की नहीं लगती है। ऐसे में पूजा से सभी जानना चाहते हैं कि आखिर वो कैसे इतनी यंग नजर आती है।

फिटनेस फ्रीक पूजा सिन्‍हा हमें बताती हैं, "हर महिला को रोजाना अपने लिए 1 घंटा जरूर निकालना चाहिए और एक्‍सरसाइज करनी चाहिए। फेशियल योगा के लिए 15 मिनट रोज निकालने चाहिए। हम पूरे दिन हाथ और पैर का उपयोग करते हैं। इसलिए वो एक्टिव रहते हैं। मगर चेहरे की मसल्‍स इतनी एक्टिव नहीं होती है। इसलिए चेहरे पर फैट जमा हो जाता है। इससे चेहरे की त्‍वचा भी ढीली होकर लटकने लगती है। उम्र से पहले ही आप बूढ़े नजर आने लगते हैं। ऐसे में फेशियल योगा आपके लिए बहुत ज्‍यादा मददगार होता है। "

इतना ही नहीं, पूजा जी हमें यह भी बताती हैं कि वो कौन से फेशियल योगा हैं, जो आपको रोज करने चाहिए, जिससे आपका चेहरा ज्‍यादा उम्र तक जवां नजर आता है।

फेशियल योगा क्‍यों जरूरी है?

फेशियल योगा करने से चेहरे की त्‍वचा में ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है। इससे त्‍वचा में ग्‍लो रहता है, मसल्‍स भी एक्टिव रहती हैं और फैट नहीं जमा होता है। चेहरे का शेप अच्‍छा रहता है और त्‍वचा जल्‍दी ढीली नहीं पड़ती है। इतना ही नहीं, फेस की मसल्‍स एक्टिव रहती हैं, तो एजिंग स्‍पॉट्स, रिंकल्‍स और पिगमेंटेशन की परेशानी भी नहीं होती है।

face fat problem

'O' फेशियल योगा

इस फेशियल योगा को करने से आपके होंठों के आसा-पास आने वाली फाइन लाइंस हल्‍की पड़ जाती हैं। अगर आप चाहती हैं कि फाइन लाइंस आए ही नहीं तो आपको पहले से ही यह योगा करना शुरू कर देना चाहिए। इसे करने की विधि नीचे बताई गई है -

  • सबसे पहले चेहरे को थोड़ा वॉर्म अप करें। इसके लिए आपको मुंह में हवा भरनी है और 2 सैकेंड के लिए होल्‍ड करनी है और फिर छोड़ देनी है। ऐसा कम से कम 10 बार करें।
  • अब आपको होंठों को ओ के शेप में लाना है। 1 मिनट के लिए इस पोजीशन को होल्‍ड करना है। फिर होंठों को वापिस पहले जैसा कर देना है।
  • इसे 20 के सेट में कम से कम 5 बार करें। हर सेट के पूरा होने के बाद 2 सेकेंड का ब्रेक लें।
Facial Yoga

मंकी माउथ फेशियल योगा

मंकी माउथ फेशियल योगा भी नाक और होठों के आस-पास की फाइन लाइंस को कम कर सकता है। साथ ही यह आपके होंठों को लटकने से बचाता है। इसके करने की विधि भी बहुत आसान है-

  • सबसे पहले दोनों होंठों को अंदर की तरफ दांतों से दबा लें। यह काम आराम से करें, बहुत तेज दबाने की आवश्‍यकता नहीं है।
  • अब दोनों उंगलियों को होंठों के कॉर्नर पर रखें और ऊपर की तरफ होंठों को स्‍ट्रेच करें। इस योगा के दौरान चेहरे बिल्‍कुल मंकी माउथ जैसा लगता है।
  • इस योगा को 20 के सेट में कम से कम 3 बार करें और हर सेट के बाद 2 सेकेंड का ब्रेक लें। इतना ही नहीं, आपको यह योग दिन में कम से कम 2 बार करना चाहिए।
How to Reduce face fat

काऊ फेस फेशियल योगा

काऊ फेस योग आपकी चीक बोन को शेप में जाने के लिए बेस्‍ट है। साथ ही यह होंठों के आस-पास की त्‍वचा के ढीलेपन को कम करता है। इस योगा को करना बहुत आसान है। इसकी विधि नीचे बताई गई है-

  • सबसे पहले अपर और लोअर लिप्‍स को अंदर के तरह मोड़ें। ध्‍यान रखिएगा इस बार आपको होंठों को दांतों से दबाना नहीं है।
  • फिर दो उंगजियों को चीक बोन के लेवल पर नाक के दोनों साइड रखना है और त्‍वचा को स्‍ट्रेस करना है। इस पोजीशन को कम से कम 1 मिनट होल्‍ड करें।
  • आप इस फेशियल योगा को दिन में 2 से 3 बार 5 के सेट में 20 बार कर सकती हैं। हर सेट के बाद आपको कुछ वक्‍त के लिए ब्रेक लेना है।
  • योगा के दौरान सांस लेते रहें।
Look Young At Age 45

फेस अप फेशियल योगा

अगर आपको डबल चिन की प्रॉब्‍लम है, तो फेस अप फेशियल योगा से बेस्‍ट आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। आप इस योगा को दिन भर में जब समय मिले तब कर सकती हैं। इसकी विधि बहुत ही आसान है।

  • सबसे पहले अपने चेहरे को ऊपर की ओर उठाएं। जब आपको गले की स्किन में खिंचाव लगने लगे तो समझ जाएं कि आपने चेहरे को सही डिग्री पर टिल्‍ट आप किया है।
  • अब लोअर लिप्‍स को थोड़ा आगे निकालकर ऊपर नीचे करें और यह काम आपको तेजी से करना है। इससे आप और भी ज्‍यादा स्किन में खिंचाव महसूस करेंगे।
  • इस योगा को 10 के सेट में कम से कम 3 बार करें। आपको स्किन में खिंचाव महसूस हो सकता है, मगर इससे चिन के नीचे लटकती त्‍वचा कम हो जाती है।

उम्‍मीद है कि ऊपर बताए गए फेशियल योगा आपके लिए लाभदायक होंगे। इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। हरजिंदगी से जुड़ी रहें और नए विषयों पर जानकारी प्राप्‍त करती रहें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP