पानी की बोतल से घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, Weight Loss में मिलेगी मदद

कई महिलाओं के लिए वजन कम करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि वह जिम जाने से बचती हैं। ऐसे में अगर महिलाएं घर में मौजूद चीजों की मदद से सही एक्सरसाइज कर अपनी बॉडी को टोन करें तो ये ज्यादा बेहतर होगा।
इसलिए हर मंडे को अपनी मंड मोटिवेशन सीरिज में हम आपको अलग-अलग चीजों से एक्सरसाइज करने के बारे में बताते हैं। पिछली बार हमने आपको बेलन से एक्सरसाइज करने के तरीके के बारे में बताया था। इस बार हम आपको वेट की जगह पानी की बोतल से एक्सरसाइज करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं।
जी हां, एक्सरसाइज करने के लिए ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप जिम ही जाएं। बिना जिम के भी एक्सरसाइज को घर पर वेट से किया जा सकता है। हम आपको पानी की बोतल की मदद से वेट लॉस करने वाली एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे।
इन एक्सरसाइज की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट प्रियंका जी बता रही हैं और इसे करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से इन एक्सरसाइज के बारे में जानें।
1. पहली एक्सरसाइज

- इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- पीठ को एकदम सीधा रखें।
- फिर बोतल को दोनों हाथों से पकड़कर अपनी आंखों की सीध में रखें।
- अब पहले बाईं ओर से पूरा एक सर्कल बनाएं।
- इसके बाद, दाईं ओर से।
- ऐसा कम से कम 7-8 बार करें।
इसे जरूर पढ़ें:पेट और वेट दोनों होंगे कम, घर की दीवार से करें ये 2 एक्सरसाइज
2. दूसरी एक्सरसाइज

- इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- दाएं हाथ में पानी से भरी बोतल को पकड़ते हुए आंखों की बिल्कुल सीध में ले आएं।
- अब धीरे-धीरे हाथ को पूरा खोलते हुए ऊपर की ओर उठाएं।
- ऊपर ले जाते वक्त कोहनियां मुड़नी नहीं चाहिए इसका ध्यान रखना है।
- फिर हाथों को मोड़ते हुए वापस से हाथ को आंखों की सीध में ले आएं।
- ऐसे ही इस एक्सरसाइज को पहले दाहिने हाथ से 8-10 बार और फिर बाएं हाथ से करें।
3. तीसरी एक्सरसाइज

- इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर बोतल को दोनों हाथों से पकड़कर सिर के पीछे की ओर ले जाएं।
- अब धीरे-धीरे हाथ को ऊपर की ओर उठाएं फिर नीचे की ओर ले जाएं।
- ये ट्राइसेप्स बनाने के लिए बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है।
- इस एक्सरसाइज को भी कम से कम 7-8 बार करने की कोशिश करें।
इसे जरूर पढ़ें:महिलाएं रोटी बनाते-बनाते बेलन से करें ये 5 एक्सरसाइज, शेप में आ जाएगी बॉडी
4. चौथी एक्सरसाइज

- इस एक्सरसाइज को पहले दाएं हाथ से करेंगे फिर बाएं हाथ से।
- पानी से भरी बोतल को दाहिने हाथ में पकड़ लें।
- कोहनी को कमर से चिपका लें।
- अब बिना कोहनी को हिलाए हुए हाथ को धीरे-धीरे ऊपर ले आएं और फिर नीचे की ओर।
- इस एक्सरसाइज के रोजाना अभ्यास से आप बिना डंबल्स के बाइसेप्स बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:मोटापे से परेशान महिलाएं सुबह ब्रश करते हुए करें ये 3 एक्सरसाइज
5. पांचवी एक्सरसाइज

- इस एक्सरसाइज में दाहिने हाथ में बोतल पकड़े।
- फिर बाएं हाथ को कंधे की सीध में फैलाएं या फिर कमर पर रख लें।
- अब जिस हाथ में बोतल है उसे सिर के पीछे से दूसरे हाथ के कंधे तक ले जाएं।
- फिर हाथ को सीधा ऊपर की ओर ले जाएं फिर कंधे तक।
- ऐसे ही कम से कम 7-8 बार एक हाथ से और फिर दूसरे हाथ से करें।
आप भी बोतल की मदद से इन एक्सरसाइज को करके अपना वजन कम और खुद को फिटरख सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।