महिलाएं रोजाना पोछा लगाते हुए करें ये एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

Verified by Rita Kanabar, Yoga & Fitness Expert
बिजी लाइफस्टाइल और घर और बाहर दोनों की जिम्मेदारियों को निभाने के कारण महिलाओं को जिम जाने का समय नहीं मिल पाता है। एक्सरसाइज न करने की वजह से वजन और शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है और बढ़ता वजन अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। इसलिए महिलाएं घर पर ही रहकर एक्सरसाइज करने का तरीका ढूंढ़ती है।
अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक है जो बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम करने के ऐसे तरीके की तलाश में हैं जिसे आसानी से घर को कामों को करते हुए ही किया जा सके तो यह आर्टिकल आपके लिए है। बता दें घर में बैठकर वेट लॉस करने का सबसे बढ़िया तरीका पोछा लगाना है।
इससे घर की सफाई और अच्छे तरीके से वर्कआउट भी हो जाता है। पोछा लगाना फिट रहने के लिए सबसे आसान तरीका है। इससे शरीर से एक्स्ट्रा कैलोरी जल्दी बर्न होती है। इसके साथ ही वजन भी तेजी से कम होता है। इसके अलावा, पोछा करते हुए एक्सरसाइज करना बेली फैट या कमर के आसपास की चर्बी को कम करने का सबसे शानदार तरीका है।
इन एक्सरसाइज की जानकारी हमें फिटनेस और योग एक्सपर्ट Rita Kanabar जी के इंस्टा से मिली हैं। वह समय-समय पर अपने फैन्स के साथ फिटनेस से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं। Rita Kanabar जी लव योरसेल्फ फिटनेस सेंटर की फाउंडर हैं। उनके पास योग में डिप्लोमा है और वह सर्टिफाइड YCB Level3 योग शिक्षक और इश्लुएटर हैं।
इसके कैप्शन में लिखा, 'इसे करने के लिए भारी/महंगे जिम उपकरण खरीदने की आवश्यकता नहीं है। अपने घरेलू सामान को उपकरण के रूप में इस्तेमाल करें। यहां 3 एक्सरसाइज हैं, जिन्हें मोप के साथ घर पर करना आसान है।' आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानें कि रोजाना पोछा लगाते हुए आप कौन सी 3 एक्सरसाइज कर सकती हैं-
एक्सरसाइज नंबर-1

- इस एक्सरसाइज को करने के लिए पोछा लगाते समय एकदम सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर अपने दोनों हाथों में पोछे का डंडा पकड़ लें।
- अब घुटनों को मोड़कर स्कावट्स पोजीशन में आएं।
- फिर सीधी खड़ी हो जाएं और दाएं पैर को साइड में स्ट्रेच करें।
- इसके बाद पहली पोजीशन में वापस आ जाएं।
- ऐसा ही दूसरी साइड से भी करें।
- इस एक्सरसाइज को दोनों साइड से कई बार करें।
इसे जरूर पढ़ें: पेट और वेट दोनों होंगे कम, घर की दीवार से करें ये 2 एक्सरसाइज
एक्सरसाइज नंबर- 2
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर अपने दाएं हाथ में मोप स्टिक को पकड़ लें।
- अब बाएं पैर को घुटने से मोड़कर आगे की ओर उठा लें।
- फिर पैर को पीछे की ओर करके स्ट्रेच करें।
- इसके बाद पहली पोजीशन में वापस आ जाएं।
- इस एक्सरसाइज को दूसरी साइड से भी करें।
एक्सरसाइज नंबर-3
View this post on Instagram
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए पोछा लगाते समय सीधी खड़ी हो जाएं।
- अपने दोनों हाथों में मोप स्टिक को पकड़ लें।
- इसके बाद अपने दाएं घुटने को मोड़कर ऊपर की ओर उठा लें।
- फिर अपने दाएं पैर से मोप के एक सिरे को टच कराएं।
- अब पहली पोजीशन में वापस आ जाएं।
- इसके बाद बाएं पैर से इस एक्सरसाइज को करें।
- इस एक्सरसाइज को दोनों साइड से कई बार करें।
इसे जरूर पढ़ें: जिम से नहीं घर की दीवार से करें ये 4 एक्सरसाइज, वेट और पेट होगा कम
आप भी पोछा लगाते हुए इन एक्सरसाइज को करके तेजी से वजन कम कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।