Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    जिम से नहीं घर की दीवार से करें ये 4 एक्‍सरसाइज, वेट और पेट होगा कम

    आज हम आपको कुछ ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रही हैं जो आप आसानी से घर पर दीवार की मदद से कर सकती हैं। 
    author-profile
    Updated at - 2022-10-03,15:25 IST
    Next
    Article
    exercises for body fat

    Verified by Rita Kanabar, Yoga & Fitness Expert

    Exercises to Reduce Body Fat: आजकल की लाइफस्‍टाइल, खान-पान की गड़बड़ी, एक्‍सरसाइज की कमी के चलते महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। बढ़ते वजन के कारण ढेर सारी समस्‍याएं जैसे डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट डिजीज आदि होने लगती हैं। ऐसे में अपनी डाइट के साथ ही लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करना सबसे जरूरी है। साथ ही रेगुलर एक्‍सरसाइज करना बेहद जरूरी है। 

    हालांकि, ऑफिस और घर के कामों के बीच महिलाओं के लिए एक्सरसाइज करने के लिए समय निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है। कई महिलाएं तो ऐसी भी हैं जो फिट तो रहना चाहती हैं लेकिन जिम जाकर एक्‍सरसाइज नहीं करना चाहती हैं। साथ ही, इस तरह के एक्‍सरसाइज की जरूरत है जिन्हें करने में अधिक समय ना लगे।

    इसलिए आज हम अपनी मंडे मोटिवेशन सीरिज में आपके लिए 4 ऐसी एक्‍सरसाइज लेकर आए हैं जिसे करने के लिए आपको जिम जाने की भी जरूरत नहीं है बल्कि आप घर पर ही थोड़ा सा समय निकालकर कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस दीवार की जरूरत होती है।  

    इन एक्‍सरसाइज की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसे आप आसानी से घर पर दीवार की मदद से कर सकती हैं और इसके बारे में हमें फिटनेस एक्‍सपर्ट बता रही हैं जो खुद भी फिट रहने के लिए करती हैं। साथ ही यह शरीर के पांच एरिया पर विशेष रूप से फोकस हैं। 

    जी हां, इन एक्‍सरसाइज की जानकारी हमें फिटनेस और योग एक्‍सपर्ट Rita Kanabar जी के इंस्‍टा से मिली हैं। वह समय-समय पर अपने फैन्‍स के साथ फिटनेस से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं।  Rita Kanabar जी लव योरसेल्फ फिटनेस सेंटर की फाउंडर हैं। उनके पास योग में डिप्लोमा है और वह सर्टिफाइड YCB Level3 योग शिक्षक और इश्लुएटर हैं।

    1. कमर की चर्बी कम करने वाली एक्‍सरसाइज

    • इसे करने के लिए दीवार के सहारे पीठ के बल खड़ी हो जाएं। 
    • फिर अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा ज्‍यादा दूरी पर खोल लें। 
    • अब दीवार के सहारे घुटनों को थोड़ा सा मोड़कर चेयर पोज में आ जाएं। 
    • अपने हाथों को सिर के पीछे रखकर क्रॉस में पकड़ लें। 
    • अब कमर की साइड से दाएं साइड में मुड़ें।
    • इसके बाद आप बाएं साइड में मुड़ें। 
    • फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। 
    exercise for waist fat at home

    2. कूल्हों और जांघों की चर्बी कम करने वाली एक्‍सरसाइज

    • इसे करने के लिए भी आप दीवार के सहारे पीठ के बल खड़ी हो जाएं। 
    • फिर अपने पैरों साइड में थोड़ा चौड़ा करके खोल लें। 
    • अपने दोनों हाथों को कोहनियों से मोड़कर कमर पर रख लें। 
    • अब पैरों को घुटनों से मोड़कर नीचे की ओर आ जाएं। 
    • फिर वापस ऊपर की ओर जाएं।

    3. पेट की चर्बी कम करने वाली एक्‍सरसाइज

    • इसके लिए भी आपको दीवार के सहारे खड़े होने की जरूरत है। 
    • इसके बाद नीचे चेयर पोज में आ जाएं। 
    • अपने हाथों को आपस में मिलाकर ऊपर की ओर स्‍ट्रेच करके रख लें। 
    • फिर कमर से नीचे की ओर झुककर और हाथों को नीचे लाकर जमीन को टच करें। 
    • अब हाथों को ऊपर की ओर लेकर जाएं। 
    • ऐसा कई बार करें।
    exercise for tummy fat

    4. लव हैंडल फैट करने वाली एक्‍सरसाइज

    • इसके लिए भी आपको दीवार के सहारे खड़े होने और चेयर पोज में घुटनों के बल नीचे आने की जरूरत है। 
    • फिर अपने दाएं हाथ को अपनी बाएं थाई पर रखें। 
    • बाएं हाथ को ऊपर की ओर स्‍ट्रेच करें। 
    • अब कमर से थोड़ा झुककर बाएं हाथ को दाएं ओर लेकर जाएं। 
    • फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। 
    • ऐसा ही दूसरी साइड से भी करें।  

    यह सारी एक्‍सरसाइज आपको 2 से 3 सेट में दोनों साइड से 10 से 15 रेप्‍स में करनी है।

    इसे जरूर पढ़ें:दीवार के सहारे ये एक्‍सरसाइज करने से आपको मिलेंगे ये 5 फायदे, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें

    सावधानी

    घुटनों में दर्द से परेशान महिलाओं को इस एक्‍सरसाइज को करने से बचना चाहिए। 


    आप भी इन एक्‍सरसाइज को करके शरीर के इन हिस्‍सों को आसानी से सुड़ौल बना सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

    Image Credit: Freepik 
    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi