इन 2 एक्सरसाइज से बाजुओं का फैट हो जाएगा कम, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें

पेट या फिर कमर का फैट तो आसानी से कम किया जा सकता है, लेकिन हाथ या बाजुओं की चर्बी कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं, तो इन एक्सरसाइज को रोजाना करें यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा होगा।  

 
two exercise for toned and slim arm

यह वक्त ऐसा है जिसमें हर कोई फिट दिखना चाहता है। हालांकि, फिटनेस को लेकर हर किसी की अपनी अलग-अलग धारणा होती है, कोई फिजिकली फिटनेस को बढ़ावा देता है, तो कोई मेंटली फिटनेस पर ध्यान देता है। मगर ज्यादातर लोग चाहते हैं कि वो फिजिकली फिट और अच्छे दिखें जैसे- उनका पेट बाहर न निकले, कमर का शेप खराब न हो, किसी को अपने पैर टोन करने होते हैं तो किसी की बाहों पर ज्यादा फैट होता है।

अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें अपनी आर्म का फैट कम करना है या टोन करना चाहते हैं, तो आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको दो ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिनकी मदद से फैट को कम करना आसान हो जाएगा। हालांकि, रोजाना आपको अपने शेड्यूल में से सिर्फ 10 मिनट निकालने होंगे, अगर छोड़-छोड़कर करेंगे तो रिजल्ट देर से देखने को मिलेगा।

आर्म्स का फैट क्यों बढ़ता है?

How can I slim and tone my arms fast

आर्म्स की चर्बी बढ़ने की कोई खास वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना का कहना है कि जब बॉडी में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी होती है, तो बाजुओं में एक्स्ट्रा फैट जम जाता है।

बढ़ती उम्र के साथ बॉडी में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी होने लगती है। मगर अब बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी कम होने की वजह से भी बाजुओं का फैट बढ़ने लगता है। ऐसे में जरूरी है नियमित रूप से एक्सरसाइज की जाए।

इसे जरूर पढ़ें-गर्दन का दर्द सताता है? तो इन 2 एक्‍सरसाइज से पाएं राहत

आर्म्स का फैट कैसे कम करें?

एक्सरसाइज करने से पहले कोशिश करें अपने आर्म को ट्रेन करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग पहले अपनी बिग मसल्स पर काम करते हैं और फिर छोटी मसल्स पर। कई अध्ययनों से पता चला है कि पहले जिन मसल्स पर काम किया जाता है, उन पर अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

ऐसा करने से मसल्स बेहतर तरीके से ग्रो होती है। ब्राजीन में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया कि जिन पुरुषों ने पहले बाइसेप्स, ट्राइसेप्स को ट्रेन किया, उनकी आर्म स्ट्रेन्थ दो गुना थी।

बाइसेप्स एक्सरसाइज करें

arm fat easy exersice in hindi

यह नॉर्मल बाइसेप्स का ही मॉडिफाइड फॉर्म है। इसे करना भी आसान है और अगर आपको बाइसेप्स करने में मुश्किल होती है, तब तो ये एक्सरसाइज आपको बहुत अच्छी लगेगी।

कैसे करें?

  • बाइसेप कर्ल्स करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों में एक-एक डंबल ले लें और हाथों को सीधा रखें।
  • अब अपने हाथों को डंबल पकड़े हुए ही कंधों से ऊपर उठाएं। (बाजुओं को टोंड बनाने के लिए घर पर करें ये 3 एक्सरसाइज)
  • शुरुआत में आप इसे 10-12 बार कर सकते हैं, धीरे-धीरे इसकी काउंट बढ़ाएं।

आर्म सर्कल एक्सरसाइज करें

इस एक्सरसाइज के साथ आपके आर्म्स के फ्लैब्स दूर होंगे। अगर आप अंडरआर्म्स के पास मौजूद फैट से परेशान हैं, तो उसे भी यह एक्सरसाइज कम करेगी।

कैसे करें?

  • सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को 180 डिग्री पर फैलाएं।
  • धीरे-धीरे सर्कल में हाथों को घुमाएं।
  • अपने हाथों को पूरा 360 डिग्री घुमाएं।
  • इससे तेजी से आपके हाथों का फैट कम होगा।

रोजाना एक्सरसाइज करने के फायदे

arm fat losing tips

रोजाना एक्सरसाइज करने से न सिर्फ चर्बी कम होती है, बल्कि हेल्थ को कई फायदे होते हैं, आइए विस्तार से जानते हैं।

  • अगर आप कम उम्र में भूलने की बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो दूसरे तरह के ट्रीटमेंट्स आजमाने से पहले एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करके देखें। कहा जाता है कि एक्सरसाइज करने से दिमाग तेज होता है। साथ ही, फोकस बढ़ता है। एक्सरसाइज करने से ब्रेन में न्यू सेल्स की ग्रोथ बढ़ने लगती है।
  • अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करके देखें। आपकी ये समस्या एकदम दूर हो जाएगी। बता दें कि एक्सरसाइज करने से शरीर थक जाता है जिसके चलते सोने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट नहीं करना पड़ता।
  • रोजाना एक्सरसाइज करने से नेगेटिव थॉट्स नहीं आते। आपका मूड अच्छा रहता है। मूड अच्छा रहने से आप प्रोडक्टिव काम पर फोकस कर पाते हैं।
  • एक्सरसाइज करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। अगर आप छोटी-मोटी ही नहीं गंभीर बीमारियों से भी लंबे समय तक बचे रहना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज की शुरुआत कर दें।

इन एक्सरसाइज को रेगुलर करने से आपको काफी फायदा होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP