Health Tips: कहीं आपको भी भूलने की बीमारी तो नहीं

सोनम को आज ऑफिस में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल बॉस ने उसे कुछ जरूरी काम दिया था और वह उसे करना भूल गई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ था। पहले भी कई बार सोनम को ऑफिस के जरूरी काम दिए गए मगर, वह उसे करना ही भूल जाती थी। इस बार बॉस ने उसे बहुत डांटा। सोनम ऑफिस के ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ में भी कई काम करना भूल जाती है। दरअसल, सोनम को भूलने की बीमारी है जिसे मैडिकल भाषा में amnesia कहा जाता है। सोनम अकेली नहीं है यह बीमारी कई लोगों को होती है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि ये कोई समान्य बात नहीं है। इसके पिछे कुछ ऐसे कारण है जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए आखिर क्यों भूल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: बेहतर नींद चाहिए तो सोने से पहले जरूर करें ये 1 काम
क्या होती है (amnesia)भूलने की बीमारी

भूलने की बीमारी का मुख्यत कारण सर में किसी प्रकार की क्षति होना या किसी बीमारी का होना होता है। इस दौरान व्यक्ति को पुरानी बातें याद रखने में मुश्किल होती है। कई महिलाओं और पुरुषों में अवसादों और कृत्रिम नींद की दवाओं के खाने से भी भूलने की बीमारी हो सकती है। इस भूलने की बीमारी में स्मृति यानी दिमाग आंशिक रुप से प्रभावित रहता है।
क्या होते हैं कारण

दिमाग को प्रभावित करने वाली कोई भी सधारण बीमारी या चोट मेमोरी लॉस का कारण बन सकती है। मेमोरी फंक्शन दिमाग के लगभग सभी फंक्शन को एक साथ जोड़ के संचालित करता है। दिमाग की संरचनाओं को सुरक्षा देने वाली लिम्बिक सिस्टम, हिप्पोकैम्पस और थैलेमस पर असर होने के कारण भी भूलने की बीमारी हो सकती है। क्योंकि ये तीनों हमारे दिमाग के लिम्बिक सिस्टम से जुड़े होते है और लिम्बिक सिस्टम हमारी भावनाओं और यादों को नियंत्रित करते हैं। वैसे भूलने की बीमारी के मुख्यत दो कारण होते हैं।
पहला-मेडिकल कारण

- दिमाग में किसी तरह का आघात (stroke) का होना।
- किसी तरह से दिमाग में बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण से भी भूलने की बीमारी हो सकते हैं।
- ब्रेन ट्यूमर की वजह से। जिसके कारण दिमाग प्रभावित होता है।
- कुछ अनचाही दवाएँ लेने से। जैसे नींद की दवा डोज से अधिक लेने पर।
- (ईसीटी) इलेक्ट्रोकोनवल्सी थेरेपी या इलेक्ट्रोशॉक थेरेपी लेने से अस्थायी रुप से मेमोरी लॉस हो सकता है।
- एन्सेफलाइटिस या दिमाग में सूजन से भी भूलने की बीमारी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Dadi Maa Ke Nuskhe: बारिश में फैलने वाले वायरल फीवर से छुटकारा दिलाएगा ये 5 तरह का काढ़ा
मनोवैज्ञानिक कारण

- मनोवैज्ञानिक कारण को आप एक तरह से प्राकृतिक आपदा भी बोल सकते हैं।
- किसी तरह से लम्बें समय से हिंसक कार्यों में लगे रहना भी इसका कारण हो सकता है।
- कोई भी यौन या अन्य कामों के दूषपरिणम से भी आपको मेमोरी लॉस हो सकता है।
- किसी के बहकावे में आने से भी आपको मेमोरी लॉस हो सकता है।
- किसी एक काम के साथ-साथ दूसरे काम में भी अपने आप को उलझा के रखना भी इस चीज का कारण बन सकता है।
- ऐसी कोई भी असहनीय जीवन की स्थिति जो गंभीर मनोवैज्ञानिक तनाव का कारण बन सकती है। आंतरिक संघर्ष की वजह से भी भूलने की बीमारी हो सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।