थुलथुली बाजुओं को टोंड बनाने के लिए घर पर करें ये 3 एक्सरसाइज

सोचिए किसी पार्टी में जाने के लिए आपने कोई सुंदर सी स्लीवलेस ड्रेस निकाली हो, लेकिन उससे पहनने से पहले आपके मन में मोटी और थुलथुली बाजुओं के दिखने का डर बैठ जाता है। आप सोचने लगती हैं कि आप उस ड्रेस में खूबसूरत नहीं लगेंगी। आपको बता दें कि हर बॉडी अपने आप में स्पेशल होती है, लेकिन महिलाएं अपने आर्म्स को लेकर बहुत ज्यादा सजग रहती हैं।
हम अपने शरीर पर ध्यान देते तो हैं, लेकिन आर्म्स को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इस वजह से फैट बाजुओं के नीचे जमने लगता है और बाहें मोटी और थुलथुली हो जाती हैं। अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं, तो काफी हद तक लटकते फैट को कम किया जा सकता है।
हम आपको कुछ सिंपल टोनिंग एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जिन्हें करके आप टोन्ड और खूबसूरत हाथ पा सकती हैं। नियमित रूप से इन 3 एक्सरसाइज से आपको फर्क जरूर दिखने लगेगा।
चेयर डिप्स एक्सरसाइज

यह एक प्रभावी वसा कम करने वाला व्यायाम है जो न केवल बाहों को बल्कि पीठ की मांसपेशियों को भी टोन करता है। चेयर डिप्स को ट्राइसेप डिप्स भी कहा जाता है क्योंकि ये ऊपरी बाहों के पीछे ट्राइसेप्स मसल्स पर अच्छी तरह से काम करती है (43 साल की महिलाएं फिट रहने के लिए करें चेयर योग)।
कैसे करें-
- अपने ऊपरी शरीर को सीधा रखें और हाथों को चेयर के किनारे पर टिका लें।
- अब अपने घुटनों को मोड़ें और कोहनियों को मोड़ते हुए अपने पूरे शरीर को जमीन पर टिकाएं।
- इसे करते हुए अपने शरीर को स्टिफ न रखें। कुछ देर इस पोजीशन में रहें और फिर सामान्य स्थिति में लौट जाएं।
- आपको हर दिन 20 रेप्स के 3 सेट करने होंगे।
इसे भी पढ़ें :बाजुओं की चर्बी को कम करने के लिए एक्सपर्ट की बताई ये एक्सरसाइज ट्राई करें
आर्म सर्कल

थुलथुली बाजुओं को टोन्ड और शेप में लाने के लिए यह एक्सरसाइज बेहतरीन है। आप इस एक्सरसाइज को वेट के साथ या बिना वेट के कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज कंधे, ट्राइसेप्स और बाइसेप्स की मसल को टोन करने में मदद करती है।
कैसे करें-
- अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखते हुए खड़े हो जाएं।
- अपनी बाजुओं को भी साइड पर सीधा फैला लें। अब अपनी बाजुओं को आगे की तरफ कम से कम 50 बार रोटेट करें।
- इसी तरह पीछे की डायरेक्शन में भी कम से कम 50 बार रोटेट करें।
- इस एक्सरसाइज को 3 बार इसी तरह दोहराएं।
इसे भी पढ़ें :इन 4 एक्सरसाइज को करने से पा सकते हैं 'लव हैंडल्स' से छुटकारा
आर्म एंड लेग लिफ्ट

यह टोंड आर्म्स के लिए एक अद्भुत व्यायाम है जो हाथ और पैर दोनों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पीठ को फैलाता है। यह बैलेंस को बनाने और पॉस्चर को सही करने में भी मदद करती है।
कैसे करें-
- सबसे पहले एक मैट में घुटने और हथेली रखकर पोजीशन ले लें।
- इसके बाद अपने लेफ्ट आर्म को आगे की तरफ बढ़ाएं और राइट पैर को पीछे की तरफ फैलाएं।
- अपने पैर को जितना हो सके अच्छे से स्ट्रेच करें। कुछ सेकंड के लिए इस पोजीशन में रहें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- अपने राइट आर्म और लेफ्ट पैर को भी ऐसे ही स्ट्रेच करें।
- इस एक्सरसाइज को दोनों तरफ कम से कम 20 बार दोहराएं।
अगर आप लगातार दो हफ्ते इन एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करेंगी तो आपको फर्क जरूर नजर आएगा। साथ ही अपने खानपान पर भी ध्यान रखें। अगर आपको बैक पेन रहता है, तो यह एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
हमें उम्मीद है ये एक्सरसाइज आपकी फ्लैबी आर्म्स को शेप में लाने में थोड़ी मदद करेंगी। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और फिटनेस से जुड़े ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : anytimefitness,gocrazyfitness, shutterstock & freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।