हर दुल्हन चाहती है कि वह अपनी शादी में सबसे सुंदर और फिट दिखाई दे और इसके लिए वह स्पेशल दिन से कुछ महीनों पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर देती है। वह फिटनेस के लिए जिम या योगा सेंटर जाती है। लेकिन आजकल कोरोना के चलते संक्रमण के डर के कारण होने वाली दुल्हन का जिम जाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में दुल्हन के मन में यही सवाल आता है कि क्या किया जाए? लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए बहुत ही आसान एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिन्हें आप आसानी से घर पर करके अपनी शादी के दिन सबसे फिट दुल्हन दिख सकती हैं।
इन एक्सरसाइज की सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें आप आसानी से घर पर ही कर सकती हैं और यह इतनी असरदार है कि आपको कुछ ही दिनों में बदलाव दिखाई देने लगता है। अगर आपकी भी जल्दी शादी होने वाली है और आप अपने स्पेशल दिन पर फिट दिखना चाहती हैं तो आज से ही इन एक्सरसाइज को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करें।
वारियर क्रंच
यह एक्सरसाइज न केवल पेट और शरीर के निचले हिस्से पर काम करती है बल्कि थाइज, ग्लूट्स और क्वाड मसल्स के लिए भी फायदेमंद है। इसे कुछ दिन लगातार करने से आपको खुद में काफी बदलाव महसूस होगा।
इसे कैसे करना चाहिए?
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़ी होकर पैरों को कंधे की लंबाई में खोलकर और पैर की उंगलियों से बाहर की ओर इशारा करें।
- फिर बाहों को ऊपर उठाएं और उन्हें अपने सिर के पीछे मोड़ें।
- घुटनों को तब तक मोड़ें जब तक कि आपकी थाइज फर्श के समानांतर न हो।
- कोर और ग्लूट्स को कस लें और धीरे-धीरे अपने सिर को दाईं ओर झुकाएं। ऐसा करते हुए कोहनी दाहिनी थाई की ओर इशारा करते हुए होनी चाहिए। लेकिन हाथ अभी भी आपके सिर के पीछे आराम की पोजिशन में होने चाहिए।
- अपने पुरानी पोजीशन में वापस आएं और बाएं पैर के साथ इसे दोहराएं।
- इस एक्सरसाइज को 10-15 बार करें और अपनी क्षमतानुसार लेवल को बढ़ाएं।
ब्रिज एक्सरसाइज
ब्रिज एक्सरसाइज आपको ग्लूट्स पर काम करने में मदद करती है क्योंकि इसमें कई तरह के हिप मूवमेंट शामिल होते हैं। यह आपके पेट और निचले शरीर को टोन करने में भी योगदान करती है।
इसे कैसे करना चाहिए?
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
- फिर घुटनों को मोड़ते हुए पैरों को फर्श पर और हिप को चौड़ा करके अलग रखें।
- हाथों को ज़मीन पर हथेलियों के माध्यम से रखें।
- घुटनों और कोर को कस लें और घुटने और कंधों के साथ अपने सिर के साथ हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं।
- 20-30 सेकंड के लिए इस पोजीशन में रहें और फिर वापस नीचे आ जाएं।
साइड प्लैंक विद रोटेशन
साइड प्लैंक विद रोटेशन कंधे और बाजुओं मजबूत करने पर काम करता है और रोजाना इसे करने से बॉडी के साइड फैट को कम किया जा सकता है। अगर साइड फैट से आप भी परेशान हैंं तो इस एक्सरसाइज को रोजाना करें।
इसे कैसे करना चाहिए?
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए दाहिने साइड पर लेटकर शुरुआत करें।
- सबसे पहले कंधे के नीचे दाहिनी ओर रिलैक्स पोजीशन में आ जाएं।
- फिर पैरों को बढ़ाएं, बाएं पैर को दाईं ओर ऊपर रखें और अपने कोर को कस लें।
- हिप्स को शरीर के अनुरूप उठाएं और बाएं हाथ को सीधा ऊपर उठाएं।
- सिर को ऐसे घुमाएं जैसे आप इसे फर्श की ओर लाते हैं और शरीर के नीचे बाईं बांह पर लाएं।
- फिर सिर को घुमाकर बाएं हाथ को शुरुआती पोजीशन में वापस लाएं।
- दूसरी तरफ फिर से करने से पहले इस एक्सरसाइज को 10-15 बार दोहराएं।
सुपाइन टो टैप
यह एक्सरसाइज पिलाटे्स का एक हिस्सा है। यह आपकी मसल्स, हिप्स और पैरों पर काम करते समय मुख्य मसल्स पर ध्यान केंद्रित करती है। शादी से कुछ दिनों पहले इसे करने से आप पूरी बॉडी को आसानी से टोंड कर सकती हैंं।
इसे जरूर पढ़ें: ये 10 प्री-ब्राइडल फिटनेस टिप्स फॉलो करेंगी तो शादी में रहेंगी फिट और सुंदरता भी बढ़ेगी
इसे कैसे करना चाहिए?
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर लाने के लिए पैरों को उठाकर पीठ के बल लेट जाएं।
- हाथों को फर्श पर हथेलियों की तरफ से रखें।
- धीरे-धीरे अपने दाहिने पैर को नीचे करें और कोर को कसते हुए फर्श पर इसे धीरे से टैप करें।
- अपने पैर को वापस पुरानी पोजीशन में लाएं और बाएं पैर के साथ इसे दोहराएं।
- इस एक्सरसाइज को 10-15 बार करें और अपनी क्षमतानुसार बढ़ाएं।
इन एक्सरसाइज को शादी से पहले कुछ दिनों लगातार करके आप तेजी से अपने बढ़ते वजन को कम और खुद को फिट बना सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।