बिपाशा, मलाइका और करीना कपूर खान जैसी एक्ट्रेसेेस की फिटनेस और फिगर को देखकर आपका मन भी जिम जाने का करता होगा। लेकिन आजकल के हालत को देखते हुए ऐसा मुमकिन नहीं है। लेकिन ऐसा आपको किसने कहा कि जिम जाकर ही आपको फिटनेस मिलती है और आपकी बॉडी शेप में आती है। आप कुछ एक्सरसाइज को खुद से करके भी फिट हो सकती हैं।
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते एक्ट्रेसेस भी खुद को फिट रखने के लिए घर पर ही एक्सरसाइज कर रही थीं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से फिटनेस फर्स्ट के फिटनेस एक्सपर्ट और जिम इंस्ट्रक्टर पीयूष अग्रवाल आपको ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे करने के लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है और सबसे अच्छी बात आप इसे कहीं भी बिना किसी उपकरण के कर सकती हैं।
प्लैंक एक्सरसाइज
प्लैंक एक्सरसाइज करने से आपके पेट की मसल्सको मजबूती मिलती है। इस एक्सरसाइज को अगर आप रोजाना 45 सेकेंड कर लेती हैं तो कुछ ही हफ्तों में आपको इसका असर नजर आने लगेगा। अच्छी बात ये है कि इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी आसानी से कर सकती हैं। इसमें आपको कुछ देर के लिए पैरों के पंजों और कोहनी पर शरीर का भार रखना होता है और उसके बाद नॉर्मल पोजीशन में आना होता है।
स्क्वाट्स एक्सरसाइज
पैरों की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए यह बेहतर वर्कआउट है। इसे रेगुलर करने से पैर की मसल्स मजबूत होती हैं। इस एक्सरसाइज से ना केवल आपकी थाई की मसल्स मजबूत होती हैं बल्कि आपका वजन भी कम होता है।
इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाइए, फिर अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ कीजिए। फिर नीचे झुकिये, नीचे झुकते वक्त आपके हाथ ऊपर की तरफ जाने चाहिए। इस क्रिया को दोहराएं। स्क्वाट्स ऐसा वर्कआउट है जिसके जरिए आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकती हैं यानि आप इससे बॉडी की मसल्स को मजबूत कर सकती हैं।
इसेे जरूर पढ़ेेंं: Weight loss के लिए अब आपको नहीं बहाना होगा पसीना, सिर्फ bed पर लेटे-लेटे करें ये exercises
Recommended Video
पुश-अप्स एक्सरसाइज
चेस्ट, कंधे और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोजाना पुश-अप्स करें। यह बहुत ही नॉर्मल एक्सरसाइज है, जिसे आप कभी भी और कहीं भी आसानी से कर सकती हैं। यह सांसों की बीमारियों को भी दूर करता है। जी हां एक्सरसाइज से होने वाली बोरियत से बचने के लिए महिलाएं अलग-अलग तरह के पुश-अप्स कर सकती हैं। इससे शरीर के हर अंग को मजबूत बनाया जा सकता है। लेकिन पुश-अप्स करने से पहले वार्मअप करना जरुरी होता है।
क्रंचेज एक्सरसाइज
इसे करने के लिए सीधा मुंह ऊपर की तरफ करके जमीन पर लेट जाएं, अब अपने सिर का भार दोनों हाथों पर रखकर उसे थोड़ा ऊपर की तरफ उठाएं। पैरों को थोड़ा ऊपर करके कमर के ऊपर के हिस्सों को हाथों के सहारे आगे की तरफ ले जाएं। इससे पेट, रीढ़ की हड्डी, पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं और साथ ही आप फिट भी रहती हैं।
इसेे जरूर पढ़ेेंं: आपकी गलत stretching exercise पहुंचा सकती है आपको bed पर
ट्राइसेप्स डिप्स एक्सरसाइज
ट्राइसेप्स डिप्स करने से आपके कंधे और पीठ मजबूत होती है और आपको फिट रहने में हेल्प मिलती है। इसे करने के लिए किसी कुर्सी या कम ऊंचाई वाले टेबल का इस्तेमाल कीजिए, टेबल की ऊंचाई एक फिट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसे करने के लिए अपने टेबल पर दोनों हाथों को पीछे करके पूरी बॉडी का भार हाथों पर रखकर ऊपर से नीचे की तरफ जाएं।
इसके अलावा और भी बहुत सी एक्सरसाइज और योगासन जैसे बर्पी, ईगल पोज, बालसान आदि हैं, जिनको आप कभी भी और कहीं भी कर सकती हैं। पीयूष अग्रवाल का यह भी कहना है कि 'आपको फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट का भी ख्याल रखना होगा।'
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।