सर्दियों में पेट की चर्बी बढ़ गई है तो घर पर ही करें ये 5 एक्‍सरसाइज, जल्‍द दिखेगा असर

सर्दियों में पेट की चर्बी बढ़ गई है तो ये सरल और प्रभावी एक्‍सरसाइज तेजी से पेट की चर्बी को पिघलाने में मदद कर सकती हैं। 

exercise for belly fat main
exercise for belly fat main

क्‍या सर्दियों के दौरान वजन बहुत ज्‍यादा बढ़ गया है?
खासतौर पर पेट की चर्बी ने सुंदरता को कम कर दिया है?
ज्‍यादा ठंड के कारण बाहर जाकर एक्‍सरसाइज नहीं कर पा रही हैंं?
तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आज हम आपको कुछ आसान और प्रभावी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो पेट की चर्बी को जलाने में आपकी मदद कर सकती हैंं। इन एक्‍सरसाइज की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसे आप आसानी से घर पर ही कर सकती हैं।

जी हां अक्सर महिलाओं का वजन सर्दियों में बढ़ जाता है, अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से हैं जो सर्दियों में अपने वजन खासतौर पर पेट की चर्बी को लेकर तनाव में हैंं तो हम आपको कुछ ऐसी आसान एक्‍सरसाइज बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप सर्दियों में फिट रहेंगी और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और आपको सेक्सी, टोंड एब्स पाने में मदद मिलेगी। पेट की चर्बी को जल्दी से बर्न करने के लिए इन एक्सरसाइज का उपयोग करके अनचाही कैलोरी जलाएं।

माउंटेन क्लाइंबर

mountain climber inside

माउंटेन क्‍लाइंबर आपके पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ गतिशीलता में सुधार, कैलोरी बर्न करने, ऊपरी बांह की मसल्‍स को एक्टिव करने में मदद करता है। दूसरे शब्‍दों में आप कह सकती हैं कि इसे करने से पूरी बॉडी का वर्कआउट हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:बैली फैट को '1 महीने' में कम करता है ये आसन, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे

करने का तरीका

  • इसे करने के लिए घुटने टेक कर बैठ जाएं और दोनों हाथों को सामने की ओर फर्श पर रख लें।
  • दोनों पैरों को पीछे की ओर पूरी तरह से सीधा कर लें।
  • दोनों हाथों और दोनों पैरों के बीच कंघों की चौड़ाई के बराबर की दूरी रखें।
  • दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और घुटने को चेस्‍ट की ओर लाएं।
  • फिर दाएं घुटने को नीचे करके पैर को सीधा कर लें।
  • दाएं पैर को सीधा करें और बाएं पैर के घुटने को चेस्‍ट की ओर लाएं।
  • हिप्‍स को सीधा रखते हुए घुटनों को अंदर और बाहर चलाएं, जहां तक आप कर सकती हैं।
  • इस दौरान पैर के साथ सांस को लेते और छोड़ते रहें।
  • इस एक्‍सरसाइज को भी कम से कम 15 बार जरूर करें।

साइकिलिंग

cycling exercises

साइकिलिंग आपको हिप्‍स की मसल्‍स को मजबूत करने, ऊपरी पेट की मसल्‍स को एक्टिव करने और अपनी थाईज को टोन करने में मदद कर सकती है।

करने का तरीका

  • इसे करने के लिए मैट पर लेट जाएं और अपने हाथों को साइड में या सिर के पीछे रखें।
  • फर्श से दोनों पैरों को उठाएं और घुटनों के बल झुकें।
  • बाएं पैर को दूर रखते हुए दाहिने घुटने को अपनी चेस्‍ट के करीब लाएं।
  • फिर अपने दाहिने पैर को दूर ले जाएं और अपने बाएं पैर को अपनी छाती के करीब लाएं।
  • फिर ऐसा करते रहें जैसे कि आप साइकिल चला रहे हो।
  • ऐसा कम से कम 15 बार करें।

रिवर्स क्रंचेस

Reverse crunches inside

रिवर्स क्रंचेस आपके कोर की मसल्‍स को एक्टिव करने, पोश्चर में सुधार करनेऔर पेट के निचले हिस्से की मसल्‍स को टोन करने का एक शानदार तरीका है। इसके अलावा इसे रोजाना करने से कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।

करने का तरीका

  • इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और पैर 90 डिग्री के कोण पर रखें।
  • अपने हाथों को फर्श पर रखें।
  • घुटनों को चेस्‍ट की ओर लाते हुए अपने पैरों और हिप्‍स को छत की तरफ उठाएं।
  • फिर धीरे-धीरे नॉर्मल पॉजिशन में आ जाएं।
  • 15 बार दोहराएं।

लंजेस विद फ्रंट किक्स

lunges exercise inside

फ्रंट किक्स के साथ जंप करने से आपकी हार्ट बीट, कोर स्थिरता में सुधार करने, लचीलेपन को बढ़ाने और मसल्‍स को टोन करने में मदद मिलती है।

करने का तरीका

  • अपने दोनों पैरों के साथ शुरूआत करें।
  • लंजेस को पूरा करने के लिए एक पैर के साथ वापस कदम रखें।
  • प्रारंभिक स्थिति में वापस आएं, पैर को मोड़ें।
  • एक किक को पूरा करें और प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।
  • इसे भी 15 बार करें।

फ्लटर किक्‍स

Flutter kicks inside

फ्लटर किक्स आपको कैलोरी बर्न करने, कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज को बढ़ावा देने, सहनशक्ति में सुधार करने, पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाने और कोर को मजबूत करने में मदद करता है।

करने का तरीका

  • इसे करने के लिए मैट पर लेट जाएं।
  • अपने पैरों को एक साथ रखें और फिर उन्हें सामने फैलाएं।
  • अपने पेट को कस लें, अपने पैरों को फर्श से उठाएं और अपने पैरों को ऊपर और नीचे ले जाना शुरू करें।
  • इस एक्‍सरसाइज को भी कम से कम 15 बार करना चाहिए।

इन एक्‍सरसाइज को करके आप भी सर्दियों में पेट की बढ़ती चर्बी को आसानी से दूर कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Recommended Video

Image Credit: Freepik.com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP