Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

Anti Ageing: उम्र से 15 साल छोटा दिखा सकते हैं ये योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

रोजाना योगासन करने से न सिर्फ हेल्‍थ अच्‍छी रहती है, बल्कि त्‍वचा को टाइट और रिंकल फ्री रखने में भी मदद मिलती है। अगर आप भी बढ़ती उम्र में जवां और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन योगासनों को जरूर करें। 
Updated:- 2024-01-25, 19:33 IST
anti ageing yoga poses to look younger

सभी को जवां और खूबसूरत दिखने की चाह होती है। फिर भी, तनाव, अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल और प्रदूषण के कारण त्‍वचा समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। उम्र बढ़ने का असर न केवल हमारी बाहरी सुंदरता पर पड़ता है, बल्कि सेहत पर भी पड़ता है। यदि आप 30 या  40 की उम्र में फिट और जवां बने रहने के लिए कोई उपाय खोज रहे हैं, तो योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। जवां दिखने वाले योगासनों के बारे में हमें अक्षर योग संस्थान, हिमालय योग आश्रम, विश्व योग संगठन के संस्थापक, योग और आध्यात्मिक नेता हिमालयन सिद्ध अक्षर बता रहे हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''इस आसन को करने से चेहरे और सिर में ब्‍लड का फ् बढ़ता है। यह पिंपल्स, झाइयों और झुर्रियों जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक कर सकता है। उम्र बढ़ने के कारण लचीलापन कम हो जाता है, लेकिन योगासन बढ़ती उम्र में लचीलेपन की कमी को धीमा कर देता है और यहां तक कि इसमें सुधार भी करता है। इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, इम्‍यूनिटी मजबूत होती है और तनाव कम होता है, जिससे चेहरे पर ग्‍लो आता है और बाल लंबे और घने होते हैं।''

जवां त्वचा के लिए योगासन

अधोमुख श्वानासन

anti ageing Adho Mukha Svanasana

  • वज्रासन में बैठ जाएं।
  • पैर की उंगलियों को मोड़ें। 
  • फिर हिप्‍स को ऊपर की ओर उठाएं। 
  • घुटनों को सीधा करें। 
  • दोनों हाथों को जमीन पर रखें।
  • हाथों की उंगलियां फैली होनी चाहिए।
  • कुछ देर इस मुद्रा में रहें।

इसे जरूर पढ़ें:इन एंटी-एजिंग योगासनों से झुर्रियां होंगी कम, त्वचा पर आएगा निखार

वज्रासन

  • घुटनों को चटाई पर टिकाएं। 
  • पैर की उंगलियों को बाहर की ओर रखते हुए एड़ियों पर बैठें। 
  • हथेलियां घुटनों पर रखें।
  • कुछ देर इस मुद्रा में रहें।
  • फिर पहली पोजिशन में वापस आ जाएं।

पादहस्तासन

anti ageing Padahastasana

  • इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। 
  • फिर सांस छोड़ें और सिर को नीचे करते हुए शरीर की ऊपरी हिस्‍से को झुकाएं। 
  • हथेलियों को पैरों के पास रखें। 
  • माथे को पैरों से छूने की कोशिश करें। 
  • कंधों और गर्दन को ढीला रखें।
  • कुछ देर ऐसे ही रहें।

बालासन

  • एड़ियों को एक साथ लाते हुए चटाई पर घुटने टेकें। 
  • सांस लें और बाजुओं को ऊपर उठाएं। 
  • फिर सांस छोड़ें। 
  • ऊपरी शरीर को नीचे लाएं। 
  • माथा फर्श पर टिकाएं। 
  • पेल्विक को एड़ी पर टिकाएं।
  • कुछ देर इस पोजिशन में रहें।

पश्चिमोत्तानासन

Anti ageing Paschimottanasana

  • घुटनों को थोड़ा मोड़कर दंडासन से शुरुआत करें।
  • कूल्हों से आगे की ओर झुकते हुए, पैर की उंगलियों को पकड़ते हुए सांस छोड़ें।
  • पैर को पकड़कर घुटनों को नाक से छूने का लक्ष्य रखें।
  • कुछ देर इस पोजिशन में रहें।

हलासन

  • बिस्‍तर पर लेट जाएं। 
  • पैरों को ऊपर उठाएं।
  • हाथों से हिप्‍स को पकड़ें और ऊपर की ओर करें। 
  • फिर पैरों को सिर के पीछे लेकर जाएं।

इसे जरूर पढ़ें:झुर्रियों को कम करके जवां निखार देते हैं ये 2 प्राणायाम

सावधानी: अगर कमर दर्द, गर्दन में दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस या हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या हो तो इस योगासन को करने से बचें।

योग के अन्‍य फायदे

  • हेल्‍थ को दुरुस्‍त रखता है। 
  • दिमाग को मजबूत बनाता है। 
  • एनर्जी से भरपूर रखता है। 
  • मन को हेल्‍दी रखता है।
  • तनाव के लेवल को कम करता है। 
  • ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार करके त्‍वचा पर ग्‍लो लाता है। 
  • हार्ट को हेल्‍दी रखता है। 
  • डायबिटीज को कंट्रोल रखता है। 

 

जवां त्वचा पाने के लिए इन आसन और प्राणायाम को अपनाएं। प्रत्येक मुद्रा को 10-15 सेकंड तक होल्‍ड करके रखें। इसके अलावा, सही मात्रा में पानी पिएं और डाइट में पोषक तत्‍वों को शामिल करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।