कोर मसल्स को स्ट्रांग करेंगी ये 5 प्लांक एक्सरसाइज

फ्लैट टमी की चाहत हर लड़की की होती है, लेकिन बढ़ते वेट के साथ बॉडी को शेप में लाना भी बेहद जरूरी है। टोन्ड बॉडी और फिजिकल स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। हालांकि अगर आप एब्स बनाना चाहती हैं तो आपके कोर मसल्स स्ट्रांग होने चाहिएँ। हमारी कोर मसल्स पेट के भीतर गहरी होती हैं और इन मांसपेशियों के ग्रुप को लंबे समय तक एक्टिव और फिट रखने में मदद करती है। इसकी वजह से पोश्चचर सही रहते हैं, इंजरी होने के खतरे भी कम होते हैं और किसी टास्क को एक्टिव होकर करने में आपको मदद मिलती है।
कोर मसल्स के लिए कई एक्सरसाइज हैं, जिसे आप आसानी से कर सकती हैं, लेकिन आप कोई सिंपल एक्सरसाइज चाहती हैं, जिसे घर पर आसानी से किया जा सके तो इसके लिए प्लैंक से बेहतर कुछ नहीं है। प्लैंक एक सिंपल एक्सरसाइज है जो आपके पूरे शरीर में स्थिरता और शक्ति बढ़ाने में मदद करती है। आज इस आर्टिकल में हम बताएंगे 5 अलग-अलग तरीके की प्लैंक एक्सरसाइज जो कोर-मसल्स को स्ट्रांग करने के लिए बेस्ट हैं।
फॉरआर्म प्लैंक होल्ड

- इसको करने के लिए प्लैंक की पोजिशन में आ जाएँ। अपने घुटनों को लिफ्ट करें, और अपने पैरों को स्ट्रेंथ दें ताकी आप अपनी बॉडी को पूरी तरीके से विस्तार कर सकें।
- अब अपने आर्म्स को एल्बो से बेंड करें और अपने वजन को फॉर आर्म्स और पैरों के टोस पर डालें।
- अपनी रीढ़ को सीधा रखें और अपने पेट, हाथ, और पैर की मांसपेशियों को इंगेज करें।
- अपनी गर्दन के पिछले हिस्से को लंबा करें और फर्श पर नीचे देखें।
- अब इस पोजिशन को एक मिनट तक होल्ड करें और फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएँ। आप चाहें तो इस प्रक्रिया को दोहरा सकती हैं।
स्पाइडरमैन प्लैंक

- इसे शुरू करने के लिए आपको अपने शरीर को सीधी स्ट्रेट लाइन में रखते हुए लो प्लैंक पोजिशन में जाना होगा। इस दौरान आपकी कोहनी मुड़ी हुई होनी चाहिए, आपके कंधे और पैरों की चौड़ाई हिप से अलग हो सकती है।
- अपने दाहिने घुटने को अपनी दाहिनी कोहनी तक लाएं।
- इसके बाद कुछ देर का पॉज लें और अपने दाहिने पैर को शुरुआती स्थिति में वापस लाएं।
- इस प्रक्रिया को दूसरे पैर से भी उसी तरह दोहरायेंगे।
इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा की तरह 47 की उम्र में कर्वी फिगर पाने के लिए ये योग रोजाना करें
प्लैंक जैक्स

- अपने कंधों और पैरों की टोस की मदद से एक हाई प्लैंक पोजिशन में आ जायें।
- सिर से पैर की उंगलियों तक आपका शरीर एक सीधी रेखा में होना चाहिए।
- अपने एब्स को इंगेज करें और अपने दोनों पैरों को चौड़ा करने के लिए कूदें
- फिर से कूदें और उन्हें शुरुआती पोजिशन में वापस लाएं।
प्लैंक वॉक

- इस एक्सरसाइज की शुरुआत अपने कंधों और पैरों के टोस के नीचे अपनी कलाई के साथ एक हाई प्लैंक पोजिशन में आ जायें।
- अपने ग्लूट्स और एब्स को एंगेज करें और अपने दाहिने हाथ और पैर को दाईं ओर ले जाकर बाद में शिफ्ट करना शुरू करें।
- 4 स्टेप के बाद अपने बाएं हाथ और पैर को सेंटर में लाने के लिए उठाएं और फिर शुरुआती पोजिशन में वापस आने के लिए बाईं ओर से ऐसा करना शुरू करें।
इसे भी पढ़ें: वजन कम करके वापस शेप में आने के लिए घर पर करें ये एरोबिक एक्सरसाइज
हाथ उठाते हुए हाई प्लैंक

- अपने कंधों के नीचे अपनी कलाई के साथ एक हाई प्लैंक पोजिशन में आएं और, अपने टोस सीधे और पीछे की ओर झुकाएं।
- अपने एब्स को इंगेज करें वह भी अपने हिप्स को शिफ्ट किए बिना।
- अपनी बाईं आर्म को स्ट्रेट अपने सामने उठाएं।
- कुछ देर के लिए पॉज हो जाएं और वापस नॉर्मल पोजिशन में आएं। इसके बाद फिर से उस पोजिशन को दूसरी तरफ से करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।