Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

लगातार लैपटॉप पर कर रहे हैं काम तो हाथों और उंगलियों को रिलैक्स करने के लिए करें ये काम

अगर लैपटॉप पर अधिक समय तक काम करने से हाथों और उंगलियों में होने लगा है दर्द तो इस तरह परेशानी को आसानी से करें दूर।
Updated:- 2021-01-26, 12:00 IST
pain in hands and fingers when working on laptop tips

भारत में लगभग पचास प्रतिशत से भी अधिक लोग लैपटॉप पर काम किए बिना नहीं रह सकते हैं। ऐसा नहीं है कि उनकी ये मज़बूरी है, बल्कि उनका यही काम है। इधर कोरोना के चलते कई लोग कंप्यूटर और लैपटॉप पर भी काम करने लगे, जिन्होंने इससे पहले कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम किया ही नहीं कभी। ऐसे में अधिक काम करने और नए लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहा है। कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करने से कमर दर्द, गर्दन दर्द आदि की बात तो सभी करते हैं लेकिन, हाथ और उंगलियों में होने वाले दर्द का जिक्र कोई नहीं करता है। अगर कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करने से हाथों और उंगलियों में होने लगा है दर्द, तो आप कुछ इस तरह उस परेशानी को आसानी से दूर कर सकते हैं।

समय-समय पर हाथों को स्ट्रेच करें

pain in hands and fingers when working on laptop inside

काम करने के दौरान समय-समय पर छोटा ब्रेक लेना बेहद ज़रूरी है। समय-समय पर ब्रेक लेने पर आप हाथों और उंगलियों को स्ट्रेच करें। कई बार ब्रेक नहीं लेने पर शरीर दर्द के साथ-साथ अन्य शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। ब्रेक और काम के दौरान मुट्ठी भी एक दो बार बंद करें और खोलते रहे, साथ में एक से दो बार बाहों को भी ज़रूर स्ट्रेच करें।

इसे भी पढ़ें:देर रात खाना खाने से हो सकते हैं आपको ये नुकसान


कंप्यूटर और लैपटॉप का पोजीशन

कंप्यूटर और लैपटॉप का पोजीशन भी आपको कई परेशानियों से दूर रख सकता हैं। कंप्यूटर और लैपटॉप को आप उसी स्थान पर रखें जहां से आप अच्छे से टाइपिंग कर सके और काम भी। कभी-कभी उंच-नीच और सही पोजीशन पर कंप्यूटर और लैपटॉप नहीं होने पर भी हाथों और उंगलियों दर्द होने लगता है। इसलिए कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करते समय उसके पोजीशन पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए।

हाथ और उंगलियों का करें मसाज

pain in hands and fingers when working on laptop inside

अगर आप ऑफिस या वर्क फॉर्म होम में भी कंप्यूटर और लैपटॉप पर नौ से दस घंटे तक काम करते हैं, तो शरीर के साथ-साथ हाथ और उंगलियों का मसाज भी बेहद ज़रूरी है। इसके लिए कलाई को समय-समय पर एक से दूसरे साइड घुमाते रहे। घुमाने के साथ-साथ आप उंगलियों को इंटरलॉक भी करते रहे। आप काम के बाद घर पर पहुंच कर किसी आयुर्वेदिक ऑयल से मसाज भी करें।

अधिक बदाव न डालें

कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो काम करते समय हाथों और उंगलियों पर अधिक दबाव डालते हैं, जिसके चलते हाथ और उंगलियों में दर्द होने लगता है। कीबोर्ड पर काम करते समय आप हमेशा आराम से काम करें ना कि अधिक दबाव डाले। इस तरह हाथों और उंगलियों में दर्द का सामान नहीं करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:अगर रोज़ जाना होता है जिम तो कभी न भूलें ये ज़रूरी हाइजीन टिप्स

करें एक्सरसाइज

pain in hands and fingers when working on laptop inside

हाथ और उंगलियों में किसी भी प्रकार का दर्द न हो इसके लिए आप नियमित समय पर हाथों और उंगलियों की एक्सरसाइज भी करते हैं। मिट्ठी खोलना, बंद करना, बाएं से दाएं और दाएं-बाएं कलाई को घुमाना आदि एक्सरसाइज करते रहे। बाहों को भी आप धीरे से ऊपर की ओर खींचें और फिर नीचे की और खींचें। इससे हाथ और उंगलियों में दर्द नहीं होगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.mmhealth.or,blog.internetcreations.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।