Yoga For Women Health: सेहमंतद रहने के लिए, सही डाइट के साथ, हेल्दी लाइफस्टाइल भी बहुत जरूरी है। खान-पान का सही होना, सही समय पर सोना-जागना और तनाव से दूर रहना समेत कई ऐसी चीजें हैं, जो आपको सेहतमंद रहने में मदद कर सकती हैं। महिलाएं अक्सर अपनी सेहत और इससे जुड़ी दिक्कतों को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन, इस विमेंस डे आप अपनी हेल्थ को आगे रखना शुरू कीजिए। इसके लिए जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट लें। साथ ही, कुछ खास योगासनों को रूटीन में शामिल करें। योग में महिलाओं की कई मुश्किलों का हल छिपा है। फर्टिलिटी सुधारने, वजन कम करने, डाइजेशन को दुरुस्त रखने और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में योगासन काफी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 3 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोजाना 10 मिनट करने से महिलाओं को बहुत फायदा होगा। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
सुखासन (Easy Pose)
- यह सबसे आसान है लेकिन इसके फायदे बहुत हैं।
- मेंटल हेल्थ सुधारने से लेकर बॉडी पॉश्चर को बेहतर बनाने तक इस आसन के कई फायदे हैं।
- सबसे पहले योगा मैट पर पैरों को आगे की तरफ फैलाकर बैठें।
- पैरों को क्रॉस करते हुए अंदर की तरफ मोड़ें।
- घुटने बाहर की तरफ होने चाहिए।
- आसान शब्दों मे समझें तो आपको पालथी मारकर बैठना है।
- आपकी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी होनी चाहिए और घुटने जमीन को छूने चाहिए।
- आंखों को बंद रखें और शरीर को रिलैक्स रखें।
- इस दौरान आपको गहरी सांस लेनी है।
- इसे करने से थकान कम होती है और बॉडी पॉश्चर सुधरता है।
- यह आसन मानसिक थकान को दूर करके, मन को शांत करता है।
- इससे शरीर फ्लेक्सिबल होता है और कमर दर्द दूर होता है।
- इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है और दिमाग भी शांत होता है।
वज्रासन (Diamond Pose)
- यह आसन, डाइजेशन को सुधारने और पेट की चर्बी को कम करने में फायदेमंद है।
- इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
- आपके हिप्स, एड़ियों पर टिके हुए होने चाहिए और पैर एक-दूसरे से दूर होने चाहिए।
- रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें।
- आपको धीरे-धीरे सांस लेना है और छोड़ना है।
- हथेलियों को अपनी जांघों पर रखें।
- इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
- इस आसन को करने से पाचन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
- इससे बीपी भी मैनेज होता है और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।
- इसे करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी दूर होती है और मन शांत होता है।
- इसे करने से यूरिनरी सिस्टम ठीक रहता है और यूटीआई से बचाव होता है।
- इससे पैरों और घुटनों के दर्द में भी आराम मिलता है।
तितली आसन (Butterfly Pose)
- यह आसन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।
- यह पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करके फर्टिलिटी को मजबूत करने में मदद करता है।
- सबसे पहले आपको सुखासन में बैठना है।
- आपके दोनों तलवे एक-दूसरे से छूने चाहिए और एड़ियां अंदर की तरफ होनी चाहिए।
- अब सांस अंदर लें और हाथों को घुटनों के ऊपर रखें।
- अब आपको सांस छोड़ते हुए घुटनों को ऊपर ले जाना है और सांस लेते हुए फिर इन्हें नीचे लाना है।
- इसे 25-30 बार दोहराएं।
- इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहेगा और बेली फैट कम होगा।
- इससे रिप्रोडिक्टिव ऑर्गन्स में खून का प्रवाह अच्छा रहता है और फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
- इस आसन को रोजाना करने से थकान और तनाव दूर होता है।
यह भी पढ़ें- सब पूछेंगे दमकते चेहरे का राज, रोज सुबह करें ये 2 योगासन
महिलाएं रोजाना 10 मिनट इन योगासनों का अभ्यास करके, सेहतमंद रह सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों