क्या आप जानती हैं महिलाओं को कौन-से योगासन रोजाना करने चाहिए?

योग में सेहतमंद रहने का खजाना छिपा है। महिलाओं की कई समस्याओं में योगासन बेहद फायदेमंद होते हैं। क्या आप जानती हैं महिलाओं को कौन-से योगासन रोजाना करने चाहिए?  
image
image

योग में सेहतमंद रहने का खजाना छिपा है। महिलाओं की कई समस्याओं में योगासन बेहद फायदेमंद होते हैं। इनसे न केवल मेंटल हेल्थ दुरुस्त होती है, बल्कि फिजिकल हेल्थ भी बेहतर होती है। शरीर में हार्मोनल बैलेंस दूर करना हो, पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों का हल चाहिए हो या फर्टिलिटी में सुधार करना हो, योग में इन सभी मुश्किलों का हल छिपा है। क्या आप जानती हैं महिलाओं को कौन-से योगासन रोजाना करने चाहिए? चलिए, इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर से जानते हैं।

शशांक भुजंगासन

shashank bhujangasana for women health

  • सबसे पहले पेट के बल योगा मैट पर सीधा लेटें।
  • अब आपको टेबल पोज में आना है।
  • इसके लिए आपको अपनी बॉडी को घुटनों और हाथों पर टिकाना है।
  • आपकी कलाई कंधे के नीचे और घुटने हिप्स के नीचे होने चाहिए।
  • अब आपको अपने शरीर को नीचे ले जाते हुए सांस भरनी है।
  • इसके बाद सांस धीरे-धीरे छोड़ें और अपनी ठोड़ी और सीने को जमीन की तरफ लेकर जाएं।
  • ऐसा करते हुए आपको इस बात का ख्याल रखना है कि कोहनियां, बॉडी से ज्यादा दूर न जाएं।
  • अब सांस धीरे-धीरे अंदर भरें।
  • शरीर को थोड़ा सा आगे की तरफ खिसकाएं।
  • अब शरीर को ऊपर उठाएं और कोबरा पोज यानी भुजंगासन में आ जाएं।
  • सीने को थोड़ा सा खोलें और कंधों को कानों से दूर रखें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कमर, हाथों या शरीर के किसी भी अंग पर ज्यादा प्रेशर न आएं।
  • इसके बाद धीरे-धीरे आपको हिप्स को एड़ियों को टिकाना है और बालासन में वापस आ जाना है।
  • इससे डाइजेशन बेहतर होता है, स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है और इंटरनल हेल्थ में सुधार होता है।
  • यह भी पढ़ें-इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना

मार्जरी आसन

marjari asana for women

  • इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर हाथों और घुटनों को फर्श पर टिकाना है।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपके घुटने, हिप्स के नीचे और कलाई, कंधे के नीचे होनी चाहिए।
  • अब घुटनों को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • कलाई को कंधों के नीचे लेकर आएं।
  • आपका शरीर ऐसा करते हुए एक बिल्ली की मुद्रा में आ जाना चाहिए।
  • अब आपको अपनी जांघों को ऊपर की तरफ उठाना है।
  • इस समय पर अपने सिर को पीछे की तरफ झुकाएं।
  • टेलबोन को ऊपर उठाएं।
  • सांस छोड़ें और सिर को नीचे झुकाएं।
  • गर्दन पर बिना अधिक दबाव डाले आप ठोड़ी को छाती से लगाएं।
  • यह आसन डाइजेशन में सुधार करता है, पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलों को दूर करता है और पेल्विक फ्लोर की मसल्स को मजबूती देता है।

यह भी पढ़ें- रोजाना पद्मासन करने से दूर रहेंगे कई रोग, एक्सपर्ट से जानें फायदे और करने का सही तरीका

महिलाओं को रोजाना इन 2 योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP