रोज सुबह 10 मिनट तक बिस्तर में कीजिए ये आसान एक्सरसाइज, बिना मेहनत मिल जाएगी सेहत की सौगात

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी मॉर्निंग रूटीन को अपनाना जरूरी है। सुबह बिस्तर में अगर कुछ आसान एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग को करेंगी, तो इससे सेहत बनी रहेगी और दिनभर आप तरोताजा महसूस करेंगे।  
image

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो रोज सुबह जल्दबाजी में बिस्तर से उठते हैं और फिर रोजमर्रा की भागदौड़ में लग जाते हैं, तो आपको जरा रूकने-संभलने और अपने शरीर पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए सबसे जरूरी सही खान-पान और हमारी आदतें ही हैं। हम जिस भी तरह की आदतें अपनाते हैं, उनका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। अच्छी आदतें यानी सही खान-पान, समय से सोना-जागना, तनाव से दूर रहना, योग और ध्यान को रूटीन में शामिल करना, हमें हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। वहीं, इसके उलट जीवशैली को अपनाने से सेहत खराब हो सकती है और कम उम्र में ही आप बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। हेल्दी रहने के लिए, मॉर्निंग और नाइट रूटीन भी काफी मायने रखता है। अगर आप दिन की भागदौड़ को शुरू करने से पहले सुबह 10 मिनट बिस्तर पर कुछ आसान एक्सरसाइज करेंगी, तो दिन भर शरीर में एनर्जी बनी रहेगी, आप फिट रहेंगी और कई बीमारियां भी दूर होंगी। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

एक्सरसाइज 1

seated spinal stretching on bed

  • सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।
  • अब दोनों हाथों की उंगलियों को जोड़ लें।
  • हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
  • अब इसे पहले सीधी तरफ और फिर उल्टी तरफ ले जाएं।
  • दोनों तरफ आपको इसे लगभग 10 सेकेंड के लिए होल्ड करना है।
  • इस स्ट्रेचिंग से मांसपेशियों की क्षमता में सुधार होता है और शरीर एक्टिव होता है।
यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना

एक्सरसाइज 1

  • इसे करने के लिए भी आपको सुखासन में बैठन है।
  • अब अपने सीधे घुटनों पर बाएं हाथ को रखते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को पीछे की तरफ स्ट्रेच करें।
  • ऐसा ही आपको बाएं घुटने पर सीधे हाथ को रखते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को दूसरी तरफ स्ट्रेच करें।
  • इसे भी आपको कुछ सेकेंड के लिए होल्ड करना है।
  • अगर आपको दिनभर लैपटॉप पर काम करना होता है, तो यह आपको सुबह जरूर करना चाहिए।

पवनमुक्तासन

how to do pawanmuktasana

  • एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना सुबह महिलाओं को बिस्तर में पवनमुक्तासन जरूर करना चाहिए।
  • इसे करने के लिए पीठ के बल बिस्तर पर लेट जाएं।
  • अब दोनों पैरों को सीधा रखें।
  • हाथों को शरीर के बगल में रखना है।
  • इस समय पर आपकी बॉडी पूरी तरह रिलैक्स होनी चाहिए।
  • अब दोनों घुटने को मोड़कर छाती की तरफ लाएं।
  • इसके बाद दोनों हाथों से घुटने को पकड़ें और छाती से चिपकाएं।
  • इस समय पर आपको सिर को आगे की ओर उठाकर ठोड़ी को घुटने से मिलाने की कोशिश करनी है।
  • कुछ सेकेंड तक इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • इसके बाद धीरे-धीरे नॉर्मल पोजिशन में लौट आएं।
  • यह आसन बेली फैट को कम करने में भी मदद करता है।
  • इससे पेट आसानी से साफ होता है और कमर दर्द भी दूर होता है।


यह भी पढ़ें- ब्रा फैट बिगाड़ रहा है आपकी खूबसूरती? रोजाना 10 मिनट करें ये 2 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगी चर्बी और मिलेगा परफेक्ट फिगर


दिनभर एनर्जेटिक और हेल्दी रहने के लिए, सुबह बिस्तर में इन एक्सरसाइज को जरूर करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP