ब्रा फैट, जिसे ब्रा बल्ज या बैक फैट भी कहा जाता है, महिलाओं की एक आम समस्या है। जब वजन बढ़ता है, तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चर्बी जमा होने लगती है। इसमें पीठ और अंडरआर्म भी शामिल है। इस फैट के कारण महिलाओं का शरीर बेडौल नजर आता है और ब्रा पहनने पर शरीर चर्बी बाहर निकलती है, जो टाइट कपड़ों में अजीब नजर आती है। हैवी ब्रेस्ट और ब्रा फैट की वजह से महिलाओं को अपनी पसंद और साइज के कपड़े पहनने में भी मुश्किल आती है। कई बार महिलाएं ब्रा फैट को छिपाने के लिए गलत साइज की ब्रा पहनती हैं, जो नुकसान पहुंचा सकता है। इस फैट को कम करने में कई एक्सरसाइज मदद कर सकती हैं। नॉर्मल एक्सरसाइज और योग के साथ आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज पर भी फोकस करना चाहिए, जो खासतौर पर ब्रा फैट को कम करने के लिए काम करें। यहां हम आपको 2 ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप रोजाना 10 मिनट करेंगी, तो आपको कुछ हफ्तों में ब्रा और बैक फैट में अंतर महसूस हो सकता है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
पुश-अप्स
- यह एक्सरसाइज ब्रेस्ट, शोल्डर और अपर बैक की मसल्स पर काम करती है और ब्रा फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करती है।
- इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं।
- हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और शरीर को ऊपर उठाएं।
- कोहनियों को मोड़ते हुए नीचे आएं और फिर से ऊपर जाएं।
- ऐसा 10-15 बार करें। फिर कुछ देर के लिए रेस्ट करें और फिर इसे दोहराएं।
- आप इसे 3 के सेट में 10-15 बार कर सकती हैं।
- इससे पीठ और कंधे की मांसपेशियां मजबूत होती है और फैट तेजी से बर्न होता है।
- आर्म, बैक और ब्रा फैट को कम करने में यह मदद करता है।
- इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और बॉडी में लचीलापन आता है।
सुपरमैन पोज
- ब्रा फैट को कम करने में सुपरमैन पोज मदद कर सकता है।
- इसे करने के लिए सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएँ।
- अब आपको दोनों बाजुओं को आगे की तरफ फैलाना है।
- एक ही समय पर अपने पैरों को एक साथ और सीधा रखते हुए और बाजुओं को आगे की ओर रखते हुए हवा में उठाएं।
- आपको हाथों और पैरों को ऐसे उठाना है, जैसे आप उड़ने की कोशिश कर रही हैं।
- कुछ देर के लिए इस पोजिशन को होल्ड करें।
- अब पुरानी पोजिशन में लौट आएं।
- कुछ सेकेंड नॉर्मल रहें और फिर से इसे दोहराएं।
- ऐसा रोजाना करने से आपको कुछ हफ्तों में ब्रा और बैक फैट में अंतर महसूस हो सकता है।
- यह जोड़ों के दर्द को भी कम करता है।
- इससे पेट की चर्बी कम होती है।
- यह स्ट्रेस और पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें- बाजुओं की झूलती चर्बी कम करने के लिए करें ये 2 एक्सरसाइज, 1 सप्ताह में आर्म फैट हो सकता है गायब
ब्रा फैट को कम करने के लिए, इन 2 एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों