सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पूरे महीने में भगवान शिव के भक्त पूजापाठ, व्रत और रुद्राभिषेक आदि कराते हैं। यही वह समय होता है जब हर कोई शिव की भक्ति में रम जाता है। इसके अलावा सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का भी खास महत्व होता है। इस दिन भोलेबाबा के भक्त व्रत, आराधना करने के साथ रुद्राभिषेक भी कराते हैं। यदि आप भी सावन के सोमवार पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराने जा रही हैं और खुद को पारंपरिक लुक में देखना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में पीले रंग को कुछ बंधेज साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। डिफरेंट प्रिंट और फैब्रिक वाली यह सभी साड़ियां पहनकर आपका लुक एक ट्रेडिशनल नजर आएगा। किसी भी पूजा में पीला रंग और बंधेज प्रिंट की साड़ी पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में सावन सोमवार की रुद्राभिषेक पूजा के लिए यह पीले रंग की बंधेज प्रिंट वाली साड़ियां बेस्ट रहेंगी। आइए फिर देख लेते हैं इन साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन।
सावन सोमवार रुद्राभिषेक पूजा के लिए येलो रंग की बंधेज साड़ियां
आप नीचे दिखाई जा रहीं पीले रंग की इन डिफरेंट बंधेज साड़ियों से आइडिया लेकर रुद्राभिषेक पूजा के लिए खरीद सकती हैं।
चिनोन सिल्क येलो बंधेज साड़ी
आप यदि पूजा में एक आरामदायक रहना चाहती हैं तो उसके लिए इस तरह की चिनोन सिल्क फैब्रिक साड़ी बेस्ट रहेगी। ऐसी साड़ियां काफी लाइट वेट होती है। ऐसे में आप इन्हें घंटों पहनकर रह सकती हैं। येलो कलर की यह बंधेज साड़ी आपको खूबसूरत लुक देगी। इसके संग आप गोल्डन झुमकी और पेंडेट नेकपीस कैरी कर सकती हैं। साथ में न्यूड मेकअप लो बन हेयर स्टाइल आपके लुक को परफेक्ट बना देगी। इस साड़ी के संग आप सिल्वर कलर का कंट्रास्ट ब्लाउज पहन सकती हैं। ऐसी साड़ियां 600 से 1000 रुपये की कीमत में मिल जाएंगी।
जरी वर्क येलो बंधेज साड़ी
यदि आपको सावन सोमवार रुद्राभिषेक पूजा के लिए एकदम पारंपरिक अंदाज में नजर आना है तो इस तरह की साउथ कॉटन साड़ी बेस्ट रहेगी। इस साड़ी के बॉर्डर पर जरी वर्क किया गया है। बंधेज प्रिंट साड़ी में पीले और लाल दो रंगों का कॉम्बिनेशन है। साथ में प्लेन नूडल स्ट्रेप ब्लाउज कैरी किया गया है। आप पूजा के लिए वन फोर्थ स्लीव्स का ब्लाउज बनवा सकती हैं। इस साड़ी के संग आप लांग कुंदन नेकलेस स्टड इयररिंग्स कैरी करें। साथ में हाफ टक करके हेयर स्टाइल बनाएं और मेकअप को ग्लॉसी रखें। यह साड़ी आपको 1000 से 2000 रुपये की कीमत के बीच मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें:फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की इन येलो साड़ी डिजाइन्स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस
बॉर्डर येलो बंधेज साड़ी
सावन सोमवार रुद्राभिषेक पूजा में पहनने के लिए बंधेज प्रिंट यह बॉर्डर साड़ी भी अच्छा ऑप्शन है। ऐसी साड़ियां कैरी करने के बाद काफी अट्रैक्टिव लुक देती हैं। इसके संग आप गोल्डन या लाल रंग का प्लेन ब्लाउज पहन सकती हैं। साथ में आप सिल्वर ज्वेलरी, हाथों में लाल पीली चूड़ियां और फंकी बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं। यह बंधेज प्रिंट येलो साड़ी सावन सोमवार की पूजा के लिए परफेक्ट है। साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन कलर के सितारों से वर्क किया गया है। पर इसे आप ऑनलाइन 500 से 800 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Bandhani Saree Designs: करवा चौथ पर पहनें बांधनी साड़ी, ट्रेंड में हैं ये रंग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/Bandhanivilla/Kishori Sarees/VASTRANAND
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों