herzindagi
image

Bandhani Saree Designs: करवा चौथ पर पहनें बांधनी साड़ी, ट्रेंड में हैं ये रंग

आप करवा चौथ पर बांधनी साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको अलग कलर पहनने को मिलेंगे। इसके लिए आप डिजाइन और पैटर्न को भी अपनी पसंद के हिसाब से चूज कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-04, 11:47 IST

करवा चौथ का लुक हमेशा से ही खास होना चाहिए। इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़ों को खरीदकर स्टाइल करते हैं। इसकी वजह से कई बार ऐसा होता है कि हम कलर भी एक जैसा ही खरीद लेते हैं। लेकिन इस बार आप प्रिंट के साथ-साथ कलर भी अलग-अलग खरीदें। इससे लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप कुछ अलग नजर आएंगी। बांधनी प्रिंट की साड़ी भी करवा चौथ पर पहनने के लिए बेस्ट हैं। आप इसे ट्राई करें। इसमें आप सुंदर दिखेंगी। चलिए आपको बताते हैं कि किस कलर को आप पहन सकती हैं।

ग्रीन कलर बांधनी साड़ी करें स्टाइल (Bandhani Saree Designs)

Bandhani Saree Designs (2)

आप ग्रीन कलर की बांधनी साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, जब आप इस कलर की साड़ी को पहनती हैं, तो इससे आपका लुक निखरकर बाहर आता है। इसके लिए आप बॉर्डर डिजाइन वाली बांधनी साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। इसमें आपको बॉर्डर पर गोटा वर्क या मिरर वर्क डिजाइन मिल जाएगा। साथ में मैचिंग ब्लाउज भी मिलेगा। इसे आप अपनी पसंद के डिजाइन से तैयार करवाकर रेडी कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।

पर्पल कलर की बांधनी साड़ी (Purple Colour Bandhani Saree)

Purple Colour Bandhani Saree

पर्पल कलर की बांधनी साड़ी को भी आप करवा चौथ पर स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी में आपको बॉर्डर में भी प्रिंट मिलेगा और पूरी साड़ी में भी सेम प्रिंट का डिजाइन मिलेगा। यह साड़ी आपको हमेशा डबल शेड में ही मिलेगी, ताकि साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगे। आप चाहें तो इसके पल्लू पर अलग से टेस्ल को लगा सकती हैं। साथ में कॉन्ट्रास्ट करके ब्लाउज को डिजाइन करा सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 2,000 से 3,000 रुपये में मिल जाएगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: सिंपल लुक के बेस्ट हैं ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली बांधनी साड़ी 

ऑरेंज कलर की बांधनी साड़ी (Bandhani Saree Latest Designs)

Bandhani Saree Latest Designs

बांधनी साड़ी में आप ऑरेंज कलर को चूज कर सकती हैं। कई बार आपको ऑरेंज कलर के साथ पिंक कलर भी कॉन्ट्रास्ट में मिल जाएगा। जिसे आप वियर कर सकती हैं। इसमें आपको बॉर्डर भी हैवी वर्क का मिलेगा, जिससे यह साड़ी और भी सुंदर लगेगी। नई दुल्हन के ऊपर यह साड़ी बंधने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इसमें लुक भी अच्छा दिखाई देगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 2,000 से 3,000 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Saree Designs For Navratri 2024: नवरात्रि पर पहनें बांधनी साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

इस बार करवा चौथ पर स्टाइल करें ये बांधनी साड़ी। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, इसमें आप सुंदर नजर आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।