भारत में कई त्योहार मनाए जाते हैं और अब देश में वैशाखी का त्यौहार मनाया जाने वाला है। वैशाखी सिख समुदाय के लोगों का त्योहर है और पंजाब समेत देश के कई जगहों पर इस त्योहर को बड़े पैमाने पर मनाया जाता हैं। त्योहर कोई भी हो इन मौकों पर महिलाएं खास नजर आना चाहती हैं। वहीं अगर आप भी वैशाखी जैसे खास मौक पर सूट वियर करने का सोच रही हैं तो आप इस आर्टिकल की मदद से एक परफेक्ट सूट का चुनाव करसकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले सूट दिखाएंगे जिन्हें आप वैशाखी समेत कई खास त्योहारों पर पहन सकती हैं।
शरारा सूट
शरारा सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में है और इस तरह का शरारा सूट त्योहारों के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सिल्क वाला ये मस्टर्ड ऑरेंज शरारा सूट जॉर्जेट दुपट्टे के साथ हैं और इस सूट में मिरर वर्क भी किया है। अगर आप स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं तो ये शरारा सूट वियर कर सकती हैं। इस सूट के साथ फुटवियर में आप हील्स या फिर जुती पहन सकती हैं। इस तरह शरारा सूट के आपको कई सारे ऑप्शन में मिल जाएंगे जिन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से सस्ते दाम में खरीद सकती हैं।
प्लाजो सूट
सिंपल लुक के लिए आप इस तरह के प्लाजो सूट वियर कर सकती हैं। ये प्लाजो सूट जियोमेट्रिक प्रिंट दुप्पटे के साथ आता है। ये सूट जहां सिंपल हैं तो वहीं इस तरह सूट में आप काफी खूबसूरत भी नजर आएंगी। इस तरह का प्लाजो सूट जहां पहनने के लिए बेस्ट हैं तो वहीं आपको ये सूट कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएंगे जिन्हें आप बाजार से खरीद सकती हैं। वहीं ऑनलाइन भी आपको इस तरह के सूट कई सारे कलर और डिजाइन में मिले जाएंगे।
पटौदी सूट
इन दिनों महिलाएं पठानी सूट काफी पसंद कर रही हैं और इस वजह से सूट की काफी डिमांड हैं। इस तरह के सूट में आप स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आएंगी। वहीं अगर आप अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं तो आप इस सूट के साथ हैवी दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। वहीं इस सूट के साथ अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए आप फुटवियर में कोल्पुरी चप्पल या फिर जुती वियर कर सकती हैं। ये सूट भी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर बेस्ट ऑप्शन के साथ सस्ते दाम में मिले जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :Banarasi Dupatta Designs:सिंपल कुर्ती को खास बनाएंगे ये बनारसी दुपट्टे, देखें तस्वीरें
अगर आपको ये साड़ी डिजाइंस पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
Image credit :libas, surbhishah, myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों