Ganesh Chaturthi 2025 Ke Upay: गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा के साथ घर ले आएं ये चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है गणेश उत्सव जिसे 10 दिनों तक भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान भक्त गणपति की मिट्टी की प्रतिमा घर या पंडालों में स्थापित करते हैं। ये दस दिन भक्ति, पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरे होते हैं। मान्यता है कि इन दस दिनों में भगवान गणेश कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है जो इस बात का प्रतीक है कि वे अपने घर वापस लौट रहे हैं और अगले साल फिर आने का वादा कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल गणेश उत्सव के दौरान गणपति बप्पा को घर ला रही हैं तो वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा बताई गई इन चीजों को भी साथ में घर ले आएं। इससे घर की सुख-समृद्धि सदैव के लिए बनी रहेगी।
गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के साथ ले आएं गुड़हल
गणेश जी को लाल रंग बहुत पसंद है और लाल गुड़हल का फूल उनका प्रिय फूल है। गणपति बप्पा की मूर्ति घर लाते समय उनके लिए लाल गुड़हल का फूल भी जरूर लाएं। इस फूल को रोज उनकी पूजा में अर्पित करने से घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के साथ ले आएं केले का पत्ता
केले के पत्ते को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। गणपति बप्पा को घर लाते समय एक केले का पत्ता भी ले आएं। इसे पूजा स्थल के पास रखने से घर में सकारात्मकता आती है। माना जाता है कि केले के पत्ते से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर जरूर करें ये 2 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं
गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के साथ ले आएं दूर्वा घास
दूर्वा घास भी भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। गणपति की पूजा दूर्वा के बिना अधूरी मानी जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन मूर्ति के साथ दूर्वा घास लाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे पूजा के समय गणपति को अर्पित करें। इससे भगवान गणेश आपकी सारी परेशानियां दूर करते हैं।
गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के साथ ले आएं शमी का पत्ता
शमी का पत्ता भगवान शिव और शनि देव दोनों को प्रिय है, और गणेश जी भी इनकी पूजा से प्रसन्न होते हैं। गणेश चतुर्थी पर शमी का पत्ता घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे पूजा में शामिल करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होते हैं।
यह भी पढ़ें: Ganesh Ji Sthapana Vidhi Mantra 2025: इन मंत्रों के साथ करेंगी गणेश जी की स्थापना तो पूरी होगी मनोकामना
गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के साथ ले आएं मोरपंख
गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा के साथ घर में मोरपंख भी लेकर आएं। मोरपंख गणेश जी के मयूर गणपति स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मोरपंख घर लाने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है, पारिवारिक क्लेश दूर होता है और ग्रह दोष एवं उनकी अशुभता भी नष्ट होने लग जाती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- गणेश उत्सव के दौरान क्या दान करना चाहिए?
- गणेश उत्सव के दौरान कपड़े, भोजन, फल, अनाज, और धन दान कर सकते हैं।
- गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की कैसी प्रतिमा घर लानी चाहिए?
- गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की सफेद रंग की मूर्ति लाना सबसे शुभ माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।