सावन में लहरिया साड़ी संग बनवाएं ये 3 नेकलाइन वाले ब्लाउज, दिखेंगी स्टाइलिश

Blouse neckline designs for leheriya saree in sawan: यदि आप भी सावन में लहरिया साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं, तो आप साड़ी के ब्लाउज की नेकलाइन को थोड़ा अट्रैक्टिव बनवाकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। आइए देखें लहरिया साड़ी के संग किस तरह की नेकलाइन वाले ब्लाउज जचेंगे।
Blouse neckline designs

सावन का महीना बस कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। यह महीना वैसे तो शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है, लेकिन महिलाओं के लिए भी सावन का महीना एक नई उमंग और तरंग लेकर आता है। इस पूरे महीने में महिलाएं भोलेनाथ की आराधना करने के साथ जगह-जगह सावन थीम पर आयोजित होने वाले प्रोग्राम में भी शामिल होती हैं। ऐसे में सभी फंक्शन में अलग तरह के ऑउटफिट कैरी करने पड़ते हैं ताकि लुक अट्रैक्टिव नजर आए। वैसे तो सावन के महीने में हरा रंग पहनना काफी अच्छा माना जाता है।

साथ ही, लहरिया प्रिंट भी सावन के महीने में महिलाओं के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। अगर आप भी इस बार सावन के महीने में लहरिया प्रिंट वाली साड़ी पहनने जा रही हैं, तो आप उसके संग पहनने वाले ब्लाउज को थोड़ा खूबसूरत बना सकती हैं। दरअसल, आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्लॉउस की कुछ ट्रेंडी नेकलाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप अपनी लहरिया प्रिंट वाली साड़ी के संग बनवाकर अपना लुक ग्रेसफुल बना सकती हैं। आइए देखें ब्लाउज की नेकलाइन के कुछ यूनिक डिजाइंस।

लहरिया साड़ी के ब्लाउज संग बनवाएं ऐसी नेकलाइन

आप लहरिया साड़ी के संग इन ट्रेंडी और ब्यूटीफुल नेकलाइन को बनवाकर अपना सावन लुक बेहद खास बना सकती हैं।

वी नेकलाइन

यदि आपको अपना लुक एलिगेंट बनाना है तो आप लहरिया साड़ी के साथ वी नेकलाइन वाला ब्लाउज बनवा सकती हैं। इसे आप कॉटन रुबिया फैब्रिक लेकर स्टिच करवाएं। ऐसी नेकलाइन हर तरह के बॉडी टाइप वाली महिलाओं पर खूबसूरत लगती हैं। वी नेक काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। खासकर यंग गर्ल्स इस नेकलाइन को काफी पसंद करती हैं। इसके संग आप चोकर नेकपीस पहनकर अपना लुक स्टाइलिश बना सकती हैं।

v neckline

जिग जैक नेकलाइन

लहरिया साड़ी को ग्रेसफुल टच देने के लिए इस तरह के जिग जैक नेकलाइन वाले ब्लाउज परफेक्ट चॉइस हैं। यह बेहद क्लासी लुक देते हैं। इस ब्लाउज को आप अपनी किटी पार्टी में पहनकर जाने वाली लहरिया साड़ी के संग कैरी कर सकती हैं। यदि आपके कंधे ब्रॉड हैं फिर तो यह नेकलाइन डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसके संग आप हैवी झुमके पेंडेंट नेकपीस पहनकर अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। आप भी इस नेकलाइन के संग बाजू को स्लीवलेस बनवाएं।

ये भी पढ़ें:छोटी गर्दन है तो इस तरह के ब्लाउज नेकलाइन डिजाइंस चुन सकती हैं आप

zig zag neckline

बोटनेकलाइन

सावन में लहरिया साड़ी संग कैरी करने के लिए ब्लाउज की बोटनेकलाइन बेस्ट रहती है। यह हर बॉडी टाइप वाली लड़कियों के लिए बेस्ट रहती हैं। बॉट नेक साथ आपको किसी भी तरह का नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं होती है। लहरिया साड़ी संग ब्लाउज की नेकलाइन को आप इस तरह से बनवा सकती हैं। यह आपके सिंपल लुक में भी चार-चांद लगा देगी।

ये भी पढ़ें:Bridal Blouse Neckline Designs: दुल्हन के लहंगे के लिए परफेक्ट हैं ब्लाउज के ये 3 नेकलाइन डिजाइन

boat neckline

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP