महाशिवरात्री आने वाली है ऐसे हर किसी ने व्रत की तैयारी रखनी शुरू कर दी है। ऐसा कहा जाता है कि जो इस दिन व्रत रखता है उसे अच्छा जीवनसाथी मिलता है। इसलिए लड़कियां इस दिन अच्छे से तैयार होकर मंदिर जाती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। लेकिन वो इस चीज को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहती हैं कि किस तरह के आउटफिट को वो वियर करें जो उस दिन के हिसाब से अच्छा लगे। इसके लिए आपक आर्टिकल में बताए गए आउटफिट के कलर और डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
रेड कलर साड़ी
अगर आप महाशिवरात्री का व्रत रख रही हैं तो इसके लिए आप रेड कलर साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप बनारसी साड़ी, कॉटन या टिश्यू सिल्क साड़ी के ऑप्शन को खरीद सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रेड कलर पूजा पाठ के लिए काफी शुभ माना जाता है। साथ ही पहनने के बाद इसमें लुक और भी ज्यादा अच्छा लगता है। इसमें आप हैवी प्रिंट की साड़ी खरीद सकती हैं या आप चाहे तो प्लेन बॉर्डर वाली साड़ी को भी लेकर वियर कर सकती हैं। मार्केट से इस तरह के पैटर्न वाली साड़ी आपको 1000 से 3000 रुपये में खरीद सकती हैं।
बांधनी प्रिंट सूट
अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहती तो ऐसे में आप बांधनी प्रिंट सूट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के प्रिंट के सूट काफी अच्छे लगते हैं, साथ ही आजकल ट्रेंड में भी हैं। इसमें आप रेड, पिंक, येलो या ग्रीन कलर को इस दिन के लिए ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो दो कलर के डिजाइन वाले सूट को खरीद सकती हैं, ताकि लुक अच्छा लगे। इन सूट को आप कपड़ा लेकर भी तैयार कर सकती हैं या आप चाहें तो रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। (ऑर्गेंजा साड़ी स्टाइल)
इसे भी पढ़ें: Fashion At Age 55: 55 वर्ष की उम्र में भी पर्पल कलर के ये एथनिक आउटफिट्स कैरी कर आप दिख सकती हैं जवां
थ्रेड वर्क सूट करें वियर
आप अगर सिंपल सूट को वियर करना चाहती हैं तो इसके लिए आप थ्रेड वर्क सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आजकल सबसे ज्यादा पर्पल कलर ट्रेंड में है। साथ ही पहनने के बाद काफी अच्छा लगेगा। इसमें आप थ्रेड वर्क के साथ-साथ मिरर या स्टोन वर्क सूट को खरीद सकती हैं। इसमें आपको पटियाला सूट के भी काफी सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। इस तरह के सूट को आप मार्केट से 250 से 500 रुपये में खरीद सकती हैं। (साड़ी फैशन)
इसे भी पढ़ें: Wedding Season Outifts: घर की खास रिश्तेदारी में है शादी तो इसके लिए वियर करें ये आउटफिट्स, लगेंगी सबसे सुंदर
इस बार महाशिवरात्रि पर इन कलर के आउटफिट्स को करें वियर। इसमें लुक ही नहीं बल्कि आप भी खूबसूरत लगेंगी। साथ ही आप पॉजिटिव रहेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों