ऑनलाइन प्लस साइज आउटफिट खरीदते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान

ऑनलाइन प्लस साइज आउटफिट लेते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। तो चलिए आगे विस्तार से जानते हैं।

try before you buy plus size clothing

प्लस साइज या ज्यादा वजन वाली महिलाओं के लिए पहले ऑनलाइन कपड़े खरीदना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता था। लेकिन, अब ऐसी बहुत सारी ऑनलाइन साइट मौजूद हैं, जहां से इनके लिए आउटफिट खरीदना आसान हो गया है। पहले ऑनलाइन में भी कुछ चुनिंदा आउटफिट ही उपलब्ध होते थे। पर, आज ऐसा नहीं है। अब, महिलाएं जींस, टॉप, क्रॉप टॉप, कुर्ती, सलवार सूट, शॉर्ट्स, वन पीस आदि हर तरह के आउटफिट ऑनलाइन बड़ी आसानी से खरीद सकती हैं।

इनमें कई महिलाओं को यह शिकायत होती है कि ऑनलाइन किए गए ऑर्डर के प्रोडक्ट गलत और खराब रिसीव होते हैं। हालांकि, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वह अपने लिए सही साइज का चुनाव नहीं कर पाती हैं। वैसे तो इसके लिए और भी कई कारण हो सकते हैं, जिससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि प्लस साइज की ऑनलाइन आउटफिट खरीदते वक्त किन बातों पर फोकस करना जरूरी होता है।

ऑनलाइन आउटफिट खरीदते समय अपनी साइज जानें

 ()

ऑनलाइन खरीदारी करते समय, अपनी साइज की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि आप सही फिट वाले कपड़े ढूंढ सकें। इसके लिए वेबसाइटों पर साइज चार्ट भी उपलब्ध होते हैं। अगर आपको समझने में दिक्कत होती है, तो घर में साइज मापने वाला फीता खरीद लें। इससे आपको बॉडी की शेप और साइज मापने में दिक्कत नहीं होगी।

फैब्रिक का भी रखें ध्यान

ऑनलाइन आउटफिट खरीदते वक्त हमेशा प्रोडक्ट डिटेल जरूर पढ़ें। इसमें आपको फैब्रिक डिटेल्स भी मिल जाएगी। अक्सर महिलाएं कपड़े तो ऑर्डर कर लेती हैं। पर, जब यह आ जाता है, तो पहनने के बाद उन्हें अपने आप में काफी हेवी महसूस होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार वे सही तरीके से फैब्रिक के बारे में बिना जाने ऑर्डर कर देती है। दरअसल, कुछ फैब्रिक ऐसे होते हैं, जिसमें शरीर और ज्यादा उभरा हुआ नजर आता है। ऐसे में, उन महिलाओं को ऑर्गेंजा या टाइट कॉटन कपड़ों को चुनने से बचना चाहिए। उनके लिए सॉफ्ट कॉटन, सैटिन, शिफॉन जैसे फैब्रिक का ही चयन करना ज्यादा सही होता है।

इसे भी पढ़ें-समर ड्रेस के लिए कौन सा फैब्रिक रहेगा बेस्ट? जानिए

प्रिंट का सही तरीके से करें चुनाव

best online platform to buy plus size clothes

अगर आप प्लस साइज की ऑनलाइन आउटफिट खरीद रही हैं, तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि बड़े प्रिंट वाले कपड़े न लें। इससे आपकी बॉडी हेवी लग सकती है। दरअसल, बड़े प्रिंट कर्व्स को उभारने का काम करते हैं। ऐसे में, ये आउटफिट आपके ऊपर भद्दा लग सकता है। क्योंकि अक्सर महिलाएं ऐसी आउटफिट पहनना ही पसंद करती हैं, जिसमें वो पतली दिखें और उनकी फैशन सेंस की हर कोई तारीफ करे। ऐसी स्थिति में आपको, छोटे प्रिंट वाले कपड़ों का चुनाव करना ज्यादा सही होता है।

कपड़े की रिटर्न पॉलिसी की जांच करें

ऑनलाइन खरीदारी करते समय रिटर्न पॉलिसी की जांच करना बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपको वह नहीं मिलता है, जो आपने ऑर्डर की है या साइज की दिक्कत है, तो आप उन्हें वापस कर सकते हैं। यही नहीं, आपके पैसे भी वापस हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-कपड़े खरीदते समय प्लस साइज महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल, जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Myntra, Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP