Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

होने वाली है शादी तो इन सूट डिजाइंस को खरीदना बिल्कुल भी न भूलें, आप दिखेंगी खूबसूरत

सूट को स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको बॉडी टाइप के अनुसार ही डिजाइन को चुनना चाहिए। इसके लिए आप बॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं।
Updated:- 2023-12-14, 18:22 IST
suit designs for brides

मार्केट में आपको कई डिजाइन के सूट आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन्हें स्टाइल करने के लिए आप और हम अक्सर सेलेब्रिटी लुक को फॉलो करना पसंद करते हैं। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में नई नवेली दुल्हनें अपने लिए कई कपड़े खरीदती हैं और कम्फ़र्टेबल ऑप्शन के लिए सूट बेस्ट रहता है।

खूबसूरत लुक पाने के लिए बॉडी टाइप और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का खासतौर से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए अज हम आपको दिखाने वाले हैं नई-नवेली दुल्हन के लिए सूट के खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।

गोटा-पट्टी सूट डिजाइन 

gotta patti suit design

गोटा-पट्टी लेस को आजकल काफी तरह से स्टाइल किया जाना पसंद किया जा रहा है। इस तरह के लुक वाले कॉटन सूट आपको मार्केट में लगभग 1000 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे। इस सटल डिजाइन के सूट को डिजाइनर ब्रांड Shop Mulmul द्वारा डिजाइन किया गया है।

HZ Tip: इस तरह के सूट के साथ आप पर्ल ज्वेलरी को पहन सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Suit Designs: देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं फुल घेरे वाले ये सूट डिजाइंस

स्ट्रैट सूट डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mayyur Girotra Official (@mayyurgirotracouture)

आजकल हैवी वर्क के स्ट्रैट सूट को काफी पसंद किया जा रहा है। इस खूबसूरत सूट को डिजाइनर Mayyur Girotra द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह का मल्टी-कलर सूट आपको मार्केट में लगभग 1,500 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip: इस तरह के सूट के साथ आप बालों के लिए मेसी लुक वाला हेयर स्टाइल चुनें और प्लेन दुपट्टे को स्टाइल करें।

 इसे भी पढ़ें : Latest Suit Designs: पतली दिखने के लिए सूट के इन लेटेस्ट डिजाइंस को करें अपनी वार्डरोब में शामिल

अनारकली सूट डिजाइन 

anarkali style suit

किसी शादी में जाना है तो इस तरह का हैवी वर्क सूट अनारकली सूट आपके लुक में जान डालने का काम करेगा। इस खूबसूरत फ्लोर लेंथ सूट को डिजाइनर ब्रांड Jade Mk द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरीके का डिजाइन आपको मार्केट में लगभग 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip: इस तरह के सूट के साथ ग्रीन कलर के इयररिंग्स पहन सकती हैं।

 

अगर आपको सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।