Eid Special Suit: ईद के खास मौके पर पहनें ये अलग डिजाइन के सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइन

ईद पर खास दिखना लड़कियों को काफी पसंद होता है। इसलिए वो अक्सर अलग तरीके के लुक को क्रिएट करना काफी पसंद करती हैं। अगर आपको भी पसंद है, तो इसके लिए आप सूट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

suit design for eid fashion

सूट पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसकी वजह से त्योहार के आने से पहले हम मार्केट से जाकर अलग-अलग डिजाइन के सूट की खरीदारी करते हैं, ताकि लुक सबसे अलग और सुंदर नजर आए। ईद अल-अजहा का त्योहार इस साल जून के महीने में मनाया जाएगा। ऐसे में हर कोई अपनी शॉपिंग करना पहले से शुरू कर देगा। अगर आपको भी कुछ नया ट्राई करना है, तो इसके लिए आप आर्टिकल में दिखाए गए सूट डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं इससे लुक अच्छा लगेगा।

हिना खान का सूट लुक

अगर आपक पटियाला सूट पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप हिना खान के इस सूट लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने वेलवेट वाले पटियाला सूट को स्टाइल किया हुआ है। इसमें ऊपर के कुर्ती पर मिरर वर्क हुआ है। इससे सूट और अच्छा लग रहा है। इसके दुपट्टे पर भी ऐसे ही बॉर्डर वर्क को किया गया है। इस सूट को रीति अरनेजा (Reeti Arneja) ने डिजाइन किया है। आप इस तरह के सूट को मार्केट से खरीद सकती हैं। सूट आपको बाजार से लेने पर 1,000 से 2,000 में मिल जाएगा। जिसे आप अच्छी ज्वेलरी के साथ वियर करें और ईद लुक को परफेक्ट बनाएं।

जन्नत जुबैर का सूट लुक

अगर आप अनारकली सूट डिजाइन में कुछ ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप जन्नत जुबैर के इस सूट लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। इसमें उन्होंने सिंपल वर्क वाले सूट को वियर किया है। जिसे इजी (EASE) ब्रांड ने डिजाइन किया है। आप भी ब्लू कलर में अलग तरह के डिजाइन वाले अनारकली सूट को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको नए डिजाइन को ट्राई करने का मौका मिलेगा। इससे आपका लुक ईद पर सबसे अलग लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Long Suit: टिक जाएंगी आप पर सबकी निगाहें जब पहनेंगी फ्लोर लेंथ वाले कलीदार सलवार-सूट, देखें डिजाइंस

हिना खान का प्लाजो विद अनारकली सूट लुक

डिफरेंट लुक के लिए आप हिना खान के इस लुक को भी ईद पर ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने अनारकली को प्लाजो के साथ वियर किया है। इसे सूट अलग नजर आ रहा है। इस सूट में फ्लोरल वर्क किया गया है। साथ में सामने की तरफ स्लिट दिया गया है। इससे लुक अच्छा लग रहा है। इस सूट को अंजू मोदी (Anju Modi) ने डिजाइन किया है। आप भी इस वर्क और फैब्रिक के सूट को इस बार ईद अल-अजहा पर वियर कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा।

ईद अल-अजहा पर सुंदर दिखने के लिए ट्राई करें ये सूट लुक। इससे आप सबसे अलग नजर आएंगी। साथ ही, आपको कुछ डिफ्रेंट ट्राई करने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Ladies Suit Designs: गर्मियों के लिए ऑर्गेंजा सलवार-सूट के ये नए डिजाइंस हैं बेस्ट, देखें तस्वीरें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP