Ladies Suit Designs: गर्मियों के लिए ऑर्गेंजा सलवार-सूट के ये नए डिजाइंस हैं बेस्ट, देखें तस्वीरें

सलवार-सूट हम रोजाना पहनते हैं। वहीं रोजाना चाहे ऑफिस जाना हो या किसी छोटे-बड़े फंक्शन के लिए हम अक्सर फैंसी डिजाइन चुनना पसंद करते हैं। बढ़ती गर्मी के चलते ज्यादा हैवी वर्क कैरी कर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है।
इस मौसम में आप फैंसी लुक पाने के लिए ऑर्गेंजा फैब्रिक से बने सलवार-सूट को पहन सकती हैं। तो आइये देखते हैं ऑर्गेंजा सलवार-सूट के नए और खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन सलवार-कमीज को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स-
फ्लोरल डिजाइन ऑर्गेंजा सलवार-सूट
फ्लोरल डिजाइन गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसमें आप चाहे तो ऑल ओवर डिजाइन का सूट सिलवा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो दुपट्टे के लिए प्लेन सिल्क दुपट्टा चुन सकती हैं। इस तरह के सूट आजकल आपको नायरा कट और आलिया कट डिजाइन में भी आसानी से मिल जाएंगे।
प्लेन ऑर्गेंजा सलवार-सूट
आजकल प्लेन सलवार-सूट के साथ में हैवी वर्क वाले दुपट्टे को कैरी किया हुआ लुक चलन में है। इस तरह के लुक के साथ में फुल लेंथ कुर्ती स्टाइल सूट के साथ में प्लेन सलवार की जगह पर आप एंकल लेंथ वाली पैन्ट्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सलवार-सूट आप फैब्रिक खरीदकर खुद अपनी पसंद से भी सिलवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Kalidaar Salwar Suit Designs: कलीदार सलवार-सूट के ये डिजाइंस हैं नए, देखें तस्वीरें
प्रिंटेड डिजाइन ऑर्गेंजा सलवार-सूट
गर्मी के मौसम में और ऑर्गेंजा फैब्रिक में सबसे ज्यादा आपको प्रिंटेड डिजाइन में काफी बड़ा कलेक्शन देखने को मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। इसमें आप फैब्रिक खरीदकर खुद कस्टमाइज करवा रही हैं तो आलिया कट डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के लिए आप मीडियम चौड़ी गोटा-पट्टी लेस लगवा सकती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको सलवार-सूट के नए डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: myntra, textileinfomedia, ethnicrace, fabtopper
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।