शादी में पहन रही हैं साड़ी तो इस तरह के फुटवियर करें स्टाइल

 अगर आप शादी में साड़ी पहन रही हैं तो आप इस आर्टिकल की मदद से साड़ी के साथ के लिए एक परफेक्ट फुटवियर का चुनाव कर सकती हैं।

try these footwear with saree

अक्सर महिलाएं शादी जैसे खास मौके पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी के साथ जहां महिलाएं जैसे-तैसे मैचिंग ज्वेलरी का चुनाव कर लेती हैं तो वहीं फुटवियर के ममाले में थोडा कन्फ्यूज्ड हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं इस बात का फैसला नहीं कर पाती कि साड़ी के साथ किस तरह का फुटवियर परफेक्ट मैच करेंगे साथ ही ये भी परेशानी आती हैं ये फुटवियर साड़ी के साथ के लिए परफेक्ट रहेगा की नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ फुटवियर दिखाएंगे जिन्हें आप साड़ी के साथ मैच करके स्टाइल कर सकती हैं।

कोल्हापुरी फ्लैट्स

Kolhapuri Flats

साड़ी के साथ इस तरह का कोल्हापुरी फ्लैट्स वियर की जा सकती हैं। इस कोल्हापुरी फ्लैट्स में एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है और इस तरह की कोल्हापुरी फ्लैट्स साड़ी के साथ वियर करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आप लाइट कलर की साड़ी पहन रही हैं तो इस फुटवियर को आप अपनी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह फुटवियर आपको आसानी से बाजार या फिर ऑनलाइन प्लेटफार्म दोनों ही जगहों पर 500 तक की कीमत में मिल जाएंगे।

हील्स

black heels

अगर आपकी हाइट कम है तो आप साड़ी के साथ हील्स भी पहन सकती हैं। हील्स को साड़ी के साथ परफेक्ट रहेगीं और मार्किट में आपको कई तरह के हील्स के ऑप्शन मिल जाएंगे जिन्हें आप आपने फुटवियर के मैच करके वियर कर सकती हैं। इस तरह के हील्स आपको आसानी से बाजार और ऑनलाइन प्लेटफार्म दोनों ही जगहों 700 तक कीमत में मिल जाएंगे।

मोजारिस

Mojaris

अगर आप साड़ी के साथ फुटवियर में कुछ न्यू पहनना चाहती हैं तो आप मोजारिस वियर कर सकती हैं। मोजारिस आपको कई सारे डिजाइन में मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी साड़ी के साथ मैच करके वियर कर सकती हैं।वहीं इन मोजारिस की बात करें इनमें थ्रेड और मोतियों को वर्क किया गया है और इस तरह की मोजारिस साड़ी के साथ के लिए बेस्ट आप्शन हो सकती हैं। वहीं इन मोजारिस को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 400 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :ये Beach Footwear For Women आपके समर स्टाइल में लगाएंगी चार चांद, कंफर्ट और लुक दोनों लाजवाब

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image credit :jaypore, myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP