Jewellery Designs For Diwali: दिवाली पर एथनिक लुक को परफेक्ट बनाने के लिए स्टाइल करें स्टोन वर्क ज्वेलरी

अगर आप दिवाली पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आपको अपने आउटफिट के साथ इन ज्वेलरी डिजाइन को एड करना पड़ेगा।

Stone work jewellery for diwali

Jewellery Designs: दिवाली का त्योहार के पास आते ही लोगों की शॉपिंग शुरू हो जाती है। कुछ लोग अपने घर का सामान खरीदते हैं तो कोई अपने लिए कपड़े। लेकिन कपड़ों के साथ आपको स्टाइल करने के लिए ज्वेलरी की भी तो जरूरत होगी। अगर आपको ज्वेलरी वियर करना पसंद है तो इस दिवाली आप अपने आउटफिट के साथ स्टोन वर्क ज्वेलरी को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको डिफरेंट कलर और डिजाइन वाली ज्वेलरी मिल जाएगी। जिन्हें स्टाइल करना भी आसान होगा और वो दिखने में भी खूबसूरत लगेगी।

ब्लू स्टोन वर्क ज्वेलरी (Budget Friendly Jewellery Designs)

Blue stone work jewellery

कई सारी लड़कियां होती हैं जो ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनना काफी पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो इस दिवाली अपने लुक में कुछ नई चीज एड कर सकती हैं। इस बार आप स्टोन वर्क ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप ब्लू, रेड और पिंक कलर स्टोन ज्वेलरी खरीद सकती हैं। इस तरीके की स्टोन ज्वेलरी साड़ी, सूट और इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ काफी अच्छी लगती हैं। इन्हें आप मार्केट से 200 से 500 रुपये में खरीद सकती हैं।

HZ Tips: आप चाहे तो स्टोन वर्क के साथ पर्ल ज्वेलरी खरीद सकती हैं।

ब्लैक फ्लोरल वर्क ज्वेलरी ( Black Floral Work Jewellery)

Black Floral Work Jewellery

इस दिवाली अगर आप वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल कर रही हैं तो इसके साथ आप ब्लैक फ्लोरल वर्क ज्वेलरी (पर्ल ज्वेलरी डिजाइन) को वियर कर सकती हैं। ये काफी क्लासी और स्टाइलिश लगती हैं, इसमें आपको अलग-अलग ऑप्शन भी मिल जाते हैं। इस ज्वेलरी को आप चाहे तो इंडो-वेस्टर्न साड़ी के साथ भी इसे वियर कर सकती हैं। इसे व्हाइट साड़ी, ब्लू और रेड कलर आउटफिट के साथ मैच करके पहन सकती हैं। इसमें आप छोटे स्टोन वर्क और बड़े स्टोन वर्क डिजाइन को खरीद सकती हैं। मार्केट में ये से आपको 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: स्टाइल करेंगी इस तरह की स्टाइलिश ज्वेलरी तो शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी लाजवाब

HZ Tips: आप चाहे तो सिर्फ स्टोन इयररिंग्स वियर करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

ग्रीन स्टोन इयररिंग्स डिजाइन (How To Wear Green Earrings)

Green Stone designs Jewellery

इस दिवाली अगर आप एथनिक वियर स्टाइल कर रही हैं तो इसके साथ आप ग्रीन स्टोन इयररिंग्स वियर कर सकती हैं। इस तरीके के इयररिंग्स (व्हाइट कलर ज्वेलरी डिजाइन) काफी क्लासी लगते हैं और लुक को रॉयल तरीके से क्रिएट करते हैं। इसमें आप थ्री लेयर इयररिंग्स भी खरीद सकती हैं वहीं आप चाहे तो स्टड भी स्टाइल कर सकती हैं। ये थोड़े एक्सपेंसिव होते हैं इसलिए आपको इसके लिए 1000 से 2000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

HZ Tips: आप चाहे तो इसका पूरा सेट भी खरीदकर दिवाली पर पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Wedding Jewellery Designs: शादी के फंक्शन के लिए खास रहेंगे नेकलेस के ये नए डिजाइंस, ट्रेडिशनल लुक के साथ करें ट्राई

इस तरीके के ज्वेलरी डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप अपने दिवाली लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Instagram/ Myntra
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • दिवाली पर स्टोन ज्वेलरी कहां से खरीदें?

    इसके लिए आप अपने नजदीकी मार्केट को एक्सपलोर कर सकती हैं।