Wedding Jewellery Designs: शादी के फंक्शन के लिए खास रहेंगे नेकलेस के ये नए डिजाइंस, ट्रेडिशनल लुक के साथ करें ट्राई

किसी भी फंक्शन में जाने के लिए अपने लुक को हम कई तरह से स्टाइल करते हैं। अपने लुक को खास बनाने के लिए उसकी स्टाइलिंग करना बेहद जरूरी होता है। स्टाइलिंग की बात करें तो इसमें ज्वेलरी का रोल अहम होता है। मार्केट में आपको कई तरह की ज्वेलरी के डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन किसी फंक्शन या शादी में जाने की हो तो तैयारियां कुछ ज्यादा ही करनी पड़ती हैं।
लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप स्टेटमेंट नेकपीस को स्टाइल कर सकती हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं स्टेटमेंट नेकलेस के कुछ खास डिजाइंस जिन्हें आप किसी भी शादी व फंक्शन के लिए स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स ताकि आपका लुक आकर्षक नजर आए।
डायमंड डिजाइन नेकपीस
देखने में सबसे क्लासी लुक देने में मदद करती हैं डायमंड ज्वेलरी। इसमें अगर आप स्टेटमेंट लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह के भरे गले वाले चोकर को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का चोकर लगभग हर तरह के आउटफिट के साथ आकर्षक नजर आएगा। साथ ही आप चाहे तो इसके साथ में कानों के लिए छोटे साइज के स्टड्स को पहन सकती हैं या चाहे तो कानों में इयररिंग्स को स्किप भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : नेकलेस के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपको देंगे स्टेटमेंट लुक
मल्टी-कलर नेकपीस
खासकर पेस्टल साड़ी के साथ इस तरह की मल्टी-कलर वाली ज्वेलरी खूबसूरत नजर आती है। वहीं इसमें आप चाहे तो पर्ल भी अलग से लगवा सकती हैं। पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी भी पेस्टल कलर के कपड़ों के साथ बेहद खूबसूरत नजर आती है। इसके अलावा डायमंड वर्क में भी आपको मल्टी-कलर में काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह का चोकर आप वी-नेक या गोल नेकलाइन के साथ ही स्टाइल करें। साथ ही मीडियम साइज के इयररिंग्स भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : कानों में पहनेंगी इयर कफ इयररिंग्स तो दिखेंगी आकर्षक
कुंदन वर्क नेकपीस
कुंदन में आपको कई डिजाइन व पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह के मिलते-जुलते नेकपीस आपको मार्केट में लगभग 500 रुपये से लेकर 800 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। इस तरह का हैवी चोकर आप प्लेन साड़ी या सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप कानों में गोल स्टड्स या झुमकी डिजाइन के इयररिंग्स को स्टाइल करें। साड़ी के साथ आप इसम गोल्डन, ग्रीन या मैरून कलर को ही स्टाइल करें।
अगर आपको शादी के फंक्शन के लिए नेकलेस के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।