Kurti Designs for Raksha Bandhan 2023: कुर्ती के ये सिंपल डिजाइंस लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद

रक्षा बंधन का त्यौहार आने वाला है और इस दिन हम ज्यादातर एथनिक वियर को ही पहनना पसंद करते हैं। वहीं फैशन के इस बदलते दौर में आजकल कुर्ती को पहनना पसंद किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में सिंपल डिजाइन की कुर्ती आपको काफी कम्फ़र्टेबल और इजी-ब्रीजी लुक देने में मदद करती है।
कुर्ती को कई तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं सिंपल कुर्ती के कुछ खूबसूरत डिजाइंस जिन्हें आप इस रक्षा बंधन के मौके पर आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान तरीके।
कट वर्क कुर्ती डिजाइन (Cut Work Kurti Design)
कट वर्क में आपको साइड से लेकर फ्रंट में कट वर्क डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इसे ज्यादातर जीन्स के साथ पहनना पसंद किया जाता है। देखने में यह एक इंडो-वेस्टर्न लुक देने में मदद करेगा। वहीं इस तरह की कुर्ती आपको लगभग 500 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें : हिना खान के इन सूट डिजाइंस को आप भी कर सकती हैं रक्षा बंधन के लिए स्टाइल, दिखेंगी आकर्षक
चिकनकारी कुर्ती डिजाइन (Chikankari Kurti Design)
गर्मियों के मौसम में इजी-ब्रीजी लुक पाने के लिए अक्सर चिकनकारी कुर्ती को पहनना हम सभी पसंद करते हैं। वहीं इस तरह की कुरी आपको मार्केट में लगभग 500 रुपये से लेकर 800 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। इस तरीके की कुर्ती के साथ आप पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल करें।
अंगरखा कुर्ती डिजाइन (Angrakha Kurti Design)
कुर्ती में डोरी और गोटा-पट्टी लेस वर्क करवाना चाहती हैं तो इस तरीके की अंगरखा कुर्ती डिजाइन आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगी। इस तरह की कुर्ती को बनवाने के लिए आप घर पर रखी पुरानी साड़ी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। वहीं इस तरह की कुर्ती का दाम आपको लगभग 500 रुपये से लेकर 900 रुपये के बीच मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : सूट के ये नए डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास, रक्षा बंधन पर करें ट्राई
अनारकली स्टाइल सिंपल कुर्ती (Anarkali Kurti Design)
अनारकली का चलन एवरग्रीन पसंद किया जाता है। वहीं इस तरीके की सिंपल कुर्ती आपको मार्केट में रेडीमेड लगभग 500 रुपये से लेकर 700 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। इस तरह की अनारकली कुर्ती के साथ आप एंटीक सिल्वर ज्वेलरी में लॉन्ग चैन और इयरिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आपको कुर्ती के ये सिंपल डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Indiamart, wholesaletextile, instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।