इन ट्रेंडी अंगरखा कुर्ती को करें स्टाइल और दिखें खूबसूरत

आप देखेंगी तो पाएंगी कि हाल ही में पारंपारिक कपड़ों को काफी पसंद किया जा रहा है। आजकल कई तरह की चिकनकारी कुर्ती, पेनल्ड कुर्ती और लांग अनारकली कुर्ती महिलाओं द्वारा पसंद की जा रही है। इन्हीं कुर्तियों में से एक है गुजराती स्टाइल की अंगरखा कुर्ती, जो आजकल ट्रेंड में चल रही हैं। यह कुर्ती आपको शॉर्ट और लांग दोनों ही टाइप में मिल जाएंगी।
भारत में वेसटर्न आउटफिट चाहे कितने भी पसंद किए जाते हों लेकिन महिलाओं की खूबसूरती सबसे ज्यादा भारतीय परिधानों में ही उभर कर आती है। इसलिए आज हम आपको अंगरखा कुर्ती के कुछ ऐसे ही डिजाइन्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आप बहुत ही सुंदर लगेंगी। इन्हें आप ऑफिस, पार्टी और आउटिंग के लिए भी कैरी कर सकती हैं।
शॉर्ट अंगरखा कुर्ती विद शरारा
जो फैशन बहुत पहले चलन में था आज फिर से उसे पसंद किया जा रहा है। आजकल हर तरह की कुर्ती को शरारा के साथ स्टाइल किया जा रहा है। ऐसे ही शरारा डिजाइन में से एक है शॉर्ट अंगरखा कुर्ती विद शरारा। आप इस सेट को इन तरीकों से भी कैरी कर सकती हैं-
- आप इस डिजाइन का हैवी सेट वाला सूट ले सकती हैं और शादी-पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
- आप चाहे तो इस कुर्ती सेट को अलग अलग कर के भी पहन सकती हैं।
- आप इसकी कुर्ती को जीन्स या पैंट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।(पीयर शेप्ड के लिए बॉटम वियर)
- इसके बॉटम वियर को किसी दूसरी मैचिंग कुर्ती के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है।
- आप अपनी पसंद का कोई दूसरा कलर भी ले सकती हैं और उसके मैचिंग की ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-लॉन्ग कुर्ती में दिखना है स्टनिंग तो पहले जान लें यह स्टाइलिंग रूल्स
कॉटन की सफेद अंगरखा कुर्ती
इस प्यारी सी सफेद कलर की अंगरखा कुर्ती में किया गया चिकनकारी वर्क इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है। आप इस कुर्ती को कई तरह से कैरी कर सकती हैं-
- वैसे तो यह कुर्ती है पर आप इस ड्रेस की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं।
- आप इसके साथ बालों को कर्ल कर सकती हैं और कानों में झुमके डाल सकती हैं।
- इस तरह की कुर्ती के साथ ब्लैक मैटल की ज्वेलरी बहुत सुंदर लगेंगी।
- आप इस कुर्ती के कई अलग-अलग कलर भी खरीद सकती हैं।
अंगरखा कुर्ती विद प्लाजो
हम किसी भी कुर्ती को प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकते हैं। अंगरखा कुर्ती भी प्लाजो के साथ पहनी जा सकती है और यह बहुत अच्छा लुक भी देती है। आप इसे इन तरीकों से भी कैरी कर सकती है-
- ऐसी कुर्ती के साथ आप दुपट्टा न भी लें तो अच्छा लगेगा।
- आप इस कुर्ती के साथ लूप इयररिंग्स डाल सकती हैं।
- अगर आप हाथों में सिम्पल कड़ा डालेंगी तो अच्छा लगेगा।
- अंगरखा कुर्ती के साथ मेसी बन(लंबे बालों में ऐसे बनाएं 'मेसी बन') या कर्ल हेयर रख सकती हैं। यह आपको बहुत ही अच्छा लुक देंगे।
- ट्राई करें कि जो कुर्ती आप ले रही हैं उसमें ज्यादा रंग हो ताकि आप उसके साथ दूसरे रंग के प्लाजो या पैंट भी स्टाइल कर सकती हैं।
शार्ट अंगरखा कुर्ती
लड़कियों द्वारा सबसे ज्यादा पहनी जाने वाली कुर्ती है शार्ट अंगरखा कुर्ती। इस कुर्ती में लड़कियों का बहुत अच्छा लुक आता है। आप इस शार्ट अंगरखा कुर्ती को इन तरीकों से भी कैरी कर सकती हैं-
- इस कुर्ती को रोज जीन्स के साथ पहन सकती हैं और यह बड़ा ही अच्छा लुक देती हैं।
- आप इस कुर्ती के साथ ऑक्सीडाइज या मेटल ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
- इस शार्ट कुर्ती को आप चाहें तो प्लाजो या फिर पैंट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-क्या आप भी जानती हैं कुर्ता और कुर्ती के बीच अंतर?
हम इसी तरह फैशन से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- utsavfashion.com, amazon, saree.com, indiamart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।