Celebs Saree Looks: साड़ी का फैशन एवरग्रीन रहता है। हर किसी को अलग-अलग तरह की साड़ी पहनना पसंद होता है। कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो स्पेशली फेस्टिवल के लिए नए ट्रेंड की साड़ी खरीदती हैं, ताकि वो सबसे अलग दिखाई दें। इनमें से कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें सिल्क काफी पसंद होता है। इसमें भी अलग-अलग तरह के ऑप्शन होते हैं जिन्हें ट्राई करके लुक रॉयल लगता है। ऐसे में आप सेलेब्स के ये सिल्क साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं और दिवाली पर सबसे अलग नजर आ सकती हैं।
हैवी वर्क सिल्क साड़ी (How To Wear Heavy Work Saree In Different Style)
मार्केट में आपको सिल्क साड़ी के कई सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप फेस्टिवल पर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें से सबसे बेस्ट ऑप्शन है हैवी वर्क वाली सिल्क साड़ी। इसे स्टाइल करके आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। विघा बालन ने भी इस फोटो में इसी तरीके की साड़ी को स्टाइल किया है। इसे शोभितम द्वारा डिजाइन किया गया है। आप भी इस दिवाली इस तरीके की साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी और सिंपल हेयर स्टाइल से आपका लुक और ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। इस तरीके की साड़ी अगर आप बनारसी सिल्क में लेंगी तो वो आपको 2000 से 5000 की रेंज में मिलेगी।
HZ Tips: इसके साथ ज्वेलरी को गोल्ड कलर में खरीदकर स्टाइल करें।
फ्लोरल प्रिंट सिल्क साड़ी (How To Style Silk Saree With Jewellery)
कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जिन्हें दिवाली पार्टी के लिए साड़ी चाहिए होती है। इसके लिए आप फ्लोरल प्रिंट सिल्क साड़ी (सिल्क साड़ी के साथ ब्लाउज डिजाइन) के ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके की साड़ी लड़कियों के लिए परफेक्ट होती है। इसमें लुक भी अच्छा लगता है और क्लासी लुक क्रिएट कर पाती हैं। इस साड़ी के साथ आप चाहे तो अलग से कपड़ा लेकर ब्लाउज डिजाइन कर सकती हैं। ये साड़ी आपको मार्केट में 1500 से 5000 की रेंज में मिल जाएगी।
HZ Tips: इस तरह की सिल्क साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी काफी अच्छी लगती है।
इसे भी पढ़ें: सिल्क साड़ी के ये अमेजिंग कलेक्शन करें स्टाइल, लगेंगी गॉर्जियस
सिंपल सिल्क साड़ी (Silk Saree Shopping)
कई सारी महिलाएं होती हैं जो लुक को सिंपल रखना काफी पसंद करती हैं। अगर आपको भी ऐसा लुक पसंद है तो इसके लिए आप इस तरीके की सिल्क साड़ी (ब्रोकेड सिल्क साड़ी) को ट्राई कर सकती हैं। इसमें सिर्फ आपको बॉर्डर वर्क मिलेगा। इसके अलावा पूरी साड़ी डबल शेड में मिलेगी। ये साड़ी रॉयल लगती है। आप भी इस दिवाली इसे स्टाइल कर सकती हैं।
HZ Tips: इस साड़ी के साथ आप ट्रेडिशनल ज्वेलरी और गजरा लगाकर हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल
इस दिवाली ट्राई करें ये सिल्क साड़ी आपका लुक लगेगा सबसे अलग। इनके साथ आप ज्वेलरी के अलग-अलग डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों