Suit Fashion: साल 2023 में कई सारे ऐसे फैशन ट्रेंड हैं जिनमें कई सारे बदलाव किए गए हैं, चाहे वो एथनिक वियर को लेकर हो या फिर ट्रेडिशनल वियर को स्टाइल करना हो। इसे हम सभी ने काफी पसंद किया है। इस बार भी हम आपके लिए इयर एंडर्स लेकर आए हैं। जिसमें हम उन सलवार सूट की कलेक्शन के बारे में बताएंगे जिन्हें लड़कियों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया और मार्केट में भी इसकी खरीदारी सबसे ज्यादा रही। इन कलेक्शन को देखकर आप भी फिर अपनी कलेक्शन में इन्हें जरूर शामिल करेंगी और आने वाली पार्टी या फंक्शन में इन्हें वियर करेंग। चलिए एक बार फिर से नजर डालते हैं इस साल के ट्रेंडी सलवार सूट कलेक्शन में।
अनारकली सलवार सूट (Anarkali Suit Designs)
अनारकली सूट का फैशन कभी भी खत्म नहीं होता है। हमेशा इन्हें वियर भी किया जाता है और कलेक्शन में शामिल भी किया जाता है। बस इसमें कुछ नए-नए एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं, ताकि लोगों को कुछ नए डिजाइन में अनारकली सलवार सूट पहनने को मिले। इस बार शॉर्ट अनारकली सूट, गोटा पट्टी अनारकली, चिकनकारी अनारकली, घेरदार अनारकली सलवार सूट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
आप भी इस कलेक्शन में से कुछ डिजाइन वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको इसके काफी सारे लेटेस्ट डिजाइन और कलर मिल जाएंगे। खास बात यह है कि आपको अगर कोटी के साथ अनारकली लेना है और चुन्नी को नहीं पहनना है तो वो डिजाइन भी आपको सर्च करने पर मिल जाएगा। मार्केट में इस तरह के सलवार सूट 1000 से 5000 रुपये में मिल जाते हैं।
पटियाला सलवार सूट (Patiala Suit Style Tips)
सूट डिजाइन की बात करें तो इस साल सबसे ज्यादा पटियाला सलवार सूट पसंद किए गए। इसमें भी कई सारे लेटेस्ट डिजाइन (हैवी वर्क सलवार सूट) हैं जिन्हें शादी या पार्टी में भी वियर किया गया है। आप भी इस कलेक्शन को अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इसमें आपको कैजुअल से लेकर पार्टी वियर तक हर तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इसमें आप प्रिंटेड, स्टोन वर्क या फिर जरी वर्क को ले सकती हैं। आजकल वैसे टिश्यू कपड़े में भी पटियाला सूट के अच्छे-अच्छे डिजाइन बन रहे हैं। जिसे आप वियर करके कम्फर्टेबल रहेंगी। इस ट्रेंड को सिर्फ आम लड़कियों ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तक ने फॉलो किया था।
इसे भी पढ़ें: Latest Suit Design: इन सूट डिजाइन को शादी के बाद करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी खूबसूरत
फ्लोर लेंथ सलवार सूट
फैशन ट्रेंड में एक नए डिजाइन और कलेक्शन शामिल हुई है। जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें से एक है फ्लोर लेंथ सलवार सूट। इसमें आपको अनारकली की तरह कुर्ती मिलेगी। जिसमें आप फ्रंट कट ले सकती हैं वरना साइड कट में भी यह कुर्ती डिजाइन मिल जाती है। इस तरह के सूट डिजाइन को सबसे ज्यादा फेस्टिव सीजन में पसंद किया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपका लुक स्टाइलिश के साथ-साथ काफी क्लासी लगेगा। मार्केट में आपको इसके कई सारे डिजाइन और कलेक्शन मिल जाएंगे। जिसे आप आपने लुक के हिसाब से वियर कर सकती हैं। इस तरह के सूट 1000 से 2000 रुपये में मिल जाते हैं।
स्ट्रेट कट सलवार सूट (Suit Designs For Women)
ऑफिस हो या कोई पार्टी स्ट्रेट कट सलवार सूट लड़कियों की सबसे पहली पसंद होती है। इसमें आपको डिजाइम और नए-नए पैटर्न (प्लाजो सूट डिजाइन) भी आसानी से मिल जाते हैं। आप भी इस तरह के कलर कलेक्शन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको रेयॉन कपड़े में स्ट्रेट सूट, वेलवेट, कॉटन और सिल्क कपड़े में अच्छे डिजाइन के साथ स्ट्रेट सूट मिल जाएंगे। जिन्हें इस साल काफी पसंद किया गया। मार्केट में जब आप इन्हें लेने के लिए जाएंगे तो आपको डिजाइन के भी अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंग। इसमें शॉर्ट कुर्ती के साथ सूट और लॉन्ग दोनों तरह के साथ सूट मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: वेलवेट फैब्रिक से बने लूज सलवार-सूट में आप दिखेंगी कमाल
जैकेट स्टाइल सलवार सूट (Salwar Suit Fashion trend)
इस साल जैकेट स्टाइल सलवार सूट को भी काफी पसंद किया गया। आप भी इस तरह के डिजाइन को अपनी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि अगर आप नेक कवर वाले सूट को लेते हैं तो चुन्नी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वरना आपको कोटी में हैवी डिजाइन मिल जाएगा। जिसे स्टाइल करने के बाद ज्वेलरी वियर करना जरूरी नहीं है। आप इस तरह के सूट को किसी भी पार्टी या फिर फंक्शन में वियर कर सकती हैं और लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के सूट डिजाइन 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।
इस ट्रेंड को देखते हुए हमने भी आपके साथ कुछ डिजाइन और पैटर्न साझा किए हैं, ताकि आप भी लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से अपने कलेक्शन को अपग्रेड कर सके और लुक को परफेक्ट बना सके। ये सारे डिजाइन पार्टी और शादी के लिए परफेक्ट है बस आपको अपनी पसंद और डिजाइन के हिसाब से इन्हें खरीदना है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- AzaFashion
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों