फेस्टिवल पर एथनिक आउटफिट पहनना हम सभी पसंद करते हैं। इसलिए अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़ों की खरीदारी करते हैं। इस बार आप फैब्रिक को ध्यान में रखते हुए अपने लिए कपड़े खरीदें। आप अगर ओणम फेस्टिवल पर पहनने के लिए कपड़े खरीद रही हैं, तो आप सिल्क फैब्रिक से बने सूट खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इससे लुक भी रॉयल लगता है। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन वाले सूट पहनने के बाद अच्छे लगेंगे।
येलो कलर सिल्क सूट
अगर आपको लुक अच्छे से क्रिएट करना है, तो आप इसके लिए येलो कलर के सूट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के सूट में आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। सूट में प्रिंट वर्क दिया गया है। वहीं नेकलाइन पर हैवी वर्क है। इससे सूट और भी सुंदर दिख रहा है। साथ में पहनने के लिए इसके साथ सिल्क दुपट्टा दिया गया है। इसमें भी हैवी एम्ब्राइडरी वर्क किया गया है। इस तरह के सूट को आप ओणम पर पहन सकती हैं। इस तरीके के सूट आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।
ऑरेंज कलर सिल्क सूट
आप ओणम पर पहनने के लिए ऑरेंज कलर सिल्क सूट को भी वियर कर सकती हैं। इस तरह के सूट आपको रेडीमेड भी मिल जाएंगे। साथ ही, आप चाहें तो कपड़ा खरीदकर भी तैयार करा सकती हैं। मार्केट से लेने पर यह आपको 1,000 से 1,500 रुपये में मिलेगा। वहीं अगर आप कपड़ा लेकर तैयार करवाएंगी तो यह 700 से 800 रुपये में बन जाएगा। साथ ही, इसमें आपकी फिटिंग भी अच्छी आएगी।
इसे भी पढ़े: पार्टी के लिए पिंक आउटफिट को ऐसे करें स्टाइल
पिंक कलर सिल्क सूट
आप अगर शादी के बाद पहली बार ओणम फेस्टिवल बना रही हैं और साड़ी की जगह सूट पहनना चाहती हैं, तो इसके लिए पिंक कलर के सूट ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग डिजाइन के सूट मिल जाएंगे। साथ ही, इसमे पैटर्न भी आपको सबसे अलग मिलेगा। इस तरह के सूट को आप अलग से फैब्रिक लेकर भी बना सकती हैं या रेडीमेड बाजार से खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़े: प्री-वेडिंग फंक्शन पर लगेंगी खूबसूरत जब पहनेंगी ये अफगानी सलवार सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
मार्केट से ओणम में पहनने के लिए इस सिल्क सूट को स्टाइल करें। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, फेस्टिवल पर पहनने के लिए अलग फैब्रिक के सूट मिल जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों