अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक महिला कितनी मेहनत करती हैं। साड़ी के साथ ब्लाउज ज्वेलरी, हेयर स्टाइल, मेकअप से लेकर फुटवियर तक सब चीज का चुनाव बहुत समझदारी के साथ करना पड़ता है। तब जाकर लुक अट्रैक्टिव नजर आता है। वहीं आपने देखा होगा अक्सर महिलाएं अपनी साड़ी और ब्लाउज को सेट कर लेती हैं, लेकिन जब बात ज्वेलरी की आती है तो अधिकतर महिलाएं कंफ्यूज हो जाती हैं कि किस ऑउटफिट के साथ कैरी ज्वेलरी पहनना सही रहेगा। खासकर नेकलेस का सलेक्शन करना सबसे बड़ा टास्क होता है।
ऐसे में यदि आप साड़ी या लहंगे के संग नेकलेस पहन रही हैं, तो आपको हमेशा अपने ब्लाउज की नेकलाइन के अकॉर्डिंग नेकलेस कैरी करना चाहिए। तभी आप परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट सेट कर पाएंगी। एक परफेक्ट नेकलेस आपकी खूबसूरती को हाईलाइट करने के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको डीप नेक ब्लाउज के संग किस तरह के नेकलेस पहनने चाहिए। इसके बारे में बताने जा रहे हैं। ये 3 तरह के नेकपीस आपके ओवरऑल लुक को निखार देंगे।
डीप नेक ब्लाउज के संग पहनें ये 3 नेकलेस
आप भी अपने डीप नेक ब्लाउज के संग नेकलेस डिजाइंस को खोज रही हैं, तो नीचे दिखाए जा रहे इन नेकलेस से आइडिया ले सकती हैं। इनको पहनकर आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
ब्रॉड चोकर नेकलेस
डीप नेक ब्लाउज के संग पहनने के लिए ब्रॉड चोकर नेकलेस बेस्ट ऑप्शन है। यह आपके लुक को रॉयल बना देते हैं। इसमें आपको पर्ल, मीनाकारी, कुंदन वोकर वाले नेकपीस मिल जाएंगे। साथ ही, आपको कलरफुल बीड्स वाले चोकर नेकलेस भी आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें आप अपनी साड़ी या लहंगे की मैचिंग का खरीद सकती हैं। चोकर नेकपीस काफी समय से फैशन की दुनिया में छाया हुआ है।
लांग पेंडेंट नेकलेस
इस तरह के लांग पेंडेंट नेकलेस परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट देते हैं। ऐसे नेकलेस की खास बात यह होती है कि इनको आप छोटे से लेकर बड़े हर फंक्शन में पहनकर जा सकती हैं। यह कैरी करने के बाद शाही लुक देते हैं। वहीं सिल्क साड़ी और डीप नेक ब्लाउज के संग ऐसे नेकलेस का लुक काफी खूबसूरत नजर आता है। यह आपको आसानी से की तरह के डिजाइंस में ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Choker Designs: ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले चोकर
मल्टी लेयर नेकलेस
यदि आपको डीप नेक ब्लाउज लुक को स्टाइलिश टच देना है तो उसके लिए मल्टी लेयर नेकलेस बेस्ट रहेंगे। यह आपकी पूरी नेक को कवर करके आपको अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इन्हें आप शिमरी वर्क और शिफॉन की साड़ी के संग पेयर कर सकती हैं। इसमें आपको गोल्डन सिल्वर, स्टोन वर्क के अलावा और भी कई तरह के पैटर्न मिल जाते हैं। मल्टी लेयर नेकलेस ज्यादातर यंग गर्ल्स पसंद करती हैं। इन्हें आप ऑनलाइन आसानी से खरीद सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Long Necklace Design: ये 4 लॉन्ग नेकलेस डिजाइन आपके लुक को बना देंगे अट्रैक्टिव
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/pragya jaiswal/myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों