Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

Long Necklace Design: ये 4 लॉन्ग नेकलेस डिजाइन आपके लुक को बना देंगे अट्रैक्टिव

अगर आप भी अपने ट्रेडिशनल और एथनिक लुक को बेहतर बनाने के लिए एक्सेसरीज देख रही है, तो आज हम आपको  4 लॉन्ग नेकलेस डिजाइन के बारे में बताएंगे।
Updated:- 2025-06-12, 18:42 IST
image

अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं।  कुछ महिलाएं अपने ऑउटफिट में बदलाव करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं एक्सेसरीज से लेकर मेकअप और हेयर स्टाइल तक हर एक चीज परफेक्ट तरीके से कैरी करना पसंद करती हैं।  ऐसे में अगर आप भी अपने ट्रेडिशनल और एथनिक लुक के लिए अक्सेसरीज देख रही है, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको  4 लॉन्ग नेकलेस डिजाइन के बारे में बताएंगे।

स्टोन वर्क रूबी जिर्कोनिया लॉन्ग नेकलेस

भारतीय महिलाएं साड़ी ना पहने ऐसा हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाएं हर फंक्शन में साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी नई नई डिजाइन की साड़ी पहनती हैं, तो अपने साड़ी लुक को ख़ास और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस खूबसूरत और लेटेस्ट स्टोन वर्क रूबी जिर्कोनिया लॉन्ग नेकलेस सेट को ट्राई कर सकती हैं। 

3 - 2025-06-12T182039.377

मल्टीकलर रजवाड़ी लॉन्ग नेकलेस

अगर आप मल्टी कलर का कोई आउटफिट पहनने वाली है और अपने लुक से सभी को खुश करना चाहती हैं, तो अब आप अपने किसी भी मल्टीकलर आउटफिट के साथ इस खूबसूरत लेटेस्ट मल्टीकलर रजवाड़ी लॉन्ग नेकलेस सेट को शामिल कर सकती हैं। यह नेकलेस न सिर्फ आपके लुक को खास बनाएगा, बल्कि इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी।

4 - 2025-06-12T182034.483

कुंदन डिटेलिंग मल्टीकलर नेकलेस

अगर आप भी रॉयल और ब्यूटीफुल लुक पाना चाहती हैं और भीड़ से हटके लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह के खूबसूरत कुंदन डिटेलिंग मल्टीकलर नेकलेस का चुनाव कर सकती हैं। इस नेकलेस में खूबसूरत कुंदन मोती वर्क किया हुआ है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इस तरह के नेकलेस सेट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:  Best Hairstyles For Women: फंक्शन में पहनकर जा रही हैं खूबसूरत साड़ी या लहंगा, तो ये 4 हेयरस्टाइल करें ट्राई

1 - 2025-06-12T182041.680

रेड दबीरा लॉन्ग नेकलेस सेट

स्टाइलिश और न्यू लुक पाने के लिए अगर आप भी ऑउटफिट के साथ मैचिंग एक्सेसरीज ट्राई करती रहती हैं, तो अब आप अपने साड़ी या किसी भी ट्रेडिशनल लुक के साथ इस खूबसूरत रेड दबीरा लॉन्ग नेकलेस सेट को ट्राई कर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।  यह नेकलेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकता है। 

2 - 2025-06-12T182037.057

यह भी पढ़ें: बालों में क्लेचर लगाने के बजाय लगाएं ये हेयर एक्सेसरीज, दिखेंगी खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - blingbag 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।